बदायूँ । उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन मत्स्य एवं दुग्ध विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने जिलाधिकारी दीपा रंजन, अपर जिलधिकारी वित्त एवं राजस्व नरेन्द्र बहादुर सिंह के साथ रविवार को बदायूँ क्लब बदायूँ में एनएफएसएम आॅयल सीड्स एवं इन-सीटू मैकेनाइजेशन योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय किसान मेला एवं गोष्ठी कार्यक्रम फीता काटकर उद्घाटन किया, माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ। प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन कर उपकरणों एवं उत्पादों के बारे में बारी-बारी जानकारी ली।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से उन्नति कर रहा है। सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंच रहा है। उन्नति के पांच रास्ते हैं नंबर 1 शिक्षा, नंबर 2 स्वास्थ्य, नंबर 3 ऊर्जा, नंबर 4 यातायात का साधन सड़क परिवहन और नंबर 5 रोजगार, किसी भी देश प्रदेश के विकास के लिए यह पांच साधन है। कोरोना जैसी आपदा पहली बार कलयुग के इतिहास में आई है कि जब साइकिल से लेकर हवाई जहाज तक पूरी दुनिया में बंद हो गए। ऐसी स्थिति का भारत में बड़ी हिम्मत के साथ मुकाबला किया। इस दौरान एक विपक्षी का भी मुंह नहीं खुल पाया कि जो यह कह दे एक भी व्यक्ति भूख से मरा हो। उनके खाने-पीने की व्यवस्था सरकार ने भरपूर तौर पर कर दी थी यदि किसी के पास राशन कार्ड ना भी हो फिर भी उसे खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए। कोई भी भूखा न रहने पाए। कोरोना काल में उत्तर प्रदेश की बसों ने दूसरे प्रदेशों के लोगों को उनके घर पहुंचाया उन्हें भूखा नहीं रहने दिया। हमारी सरकार कोई भेदभाव नहीं करती है। मनरेगा के अंतर्गत मजदूरों को काम दिलाया गया। हमारी सरकार सभी को साथ लेकर आगे बढ़ रही हैं। प्रत्येक लाभार्थी को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध करा रही है फिर चाहे लाभार्थी कोई भी हो सरकार का नारा है सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास। आज प्रदेश सरकार के कार्य की प्रशंसा अन्य प्रदेशों में भी हो रही है और भारतीय जनता पार्टी को प्रत्येक वर्ग की ओर से स्नेह और प्रेम मिल रहा है।

इससे पूर्व शेखूपुर विधायक धर्मेन्द्र शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्षा दीपमाला गोयल, पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक, पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर उप निदेशक कृषि रामवीर कटारा, पीडी डीआरडीए अनिल कुमार, सीवीओ डाॅ0 अरुण कुमार जादौन, उपजिलाधिकारी सदर लाल बहादुर, मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

752 लाभार्थी को 2 करोड़ 66 लाख 15 हजार 450 रुपए की योजनाओं से लाभान्वित-

उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन मत्स्य एवं दुग्ध विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री लक्ष्मीनारायण चैधरी ने पशुपालन विभाग के अन्तर्गत सूकर पालन योजना के 20 लाभार्थियों को 398000 रुपए, पैरावेट/ए0आई0वर्कर स्वरोजगार योजना के 15 लाभार्थियों को 170950 रुपए, नाबार्ड योजनान्तर्गत दी गयी सब्सिडी के 15 लाभार्थियों को 2260000 रुपए, कुल 50 लाभार्थियों को 2828950 रुपए की धनराशि से लाभांवित किया। श्रम विभाग अन्तर्गत मातृत्व, शिशु एवं बालिका मद्द योजना  के एक लाभार्थी को 25000 रुपए, कन्या विवाह सहायता योजना के एक लाभार्थी को 55000 रुपए, साइकिल वितरण के 500 लाभार्थियों को 4006400 रुपए, कुल 502 लाभार्थियों को 4086400 रुपए की धनराशि से लाभांवित किया। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग अन्तर्गत ट्राई साइकिल वितरण के 50 लाभार्थियों को 425000 रुपए, स्मार्ट केन का वितरण के 5 लाभार्थियों को 23000 रुपए, कान की मशीन के 5 लाभार्थियों को 32250 रुपए, एम0आर0किट के 5 लाभार्थियों को 26150 रुपए, पेेंशन वितरण के 5 लाभार्थियों को 7500  रुपए, कुल 70 लाभार्थियों को 513900 रुपए की धनराशि से लाभांवित किया। महिला कल्याण विभाग अन्तर्गत मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के 4 लाभार्थियों को 7000 रुपए, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के 4 लाभार्थियों को 16000 रुपए, पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिलाओं को सहायक अनुदान योजना के 4 लाभार्थियों को 6000 रुपए, कुल 12 लाभार्थियों को 29000 रुपए की धनराशि से लाभांवित किया।  ग्रामोद्योग विभाग के अन्तर्गत प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत ऋण स्वीकृति पत्र देकर 2 लाभार्थियों को 3500000 रुपए की धनराशि से लाभांवित किया।  उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र के अन्तर्गत मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना  के एक लाभार्थी को 10 लाख रुपए का चेक देकर लाभांवित किया। डूडा विभाग अन्तर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी) के 35 लाभार्थियों को 8750000 रुपए, पी0एम0 स्वनिधि योजना के 23 लाभार्थियों को 230000 रुपए, स्वयं सहायता समूह (07) के 35 लाभार्थियों को 70000 रुपए, कुल 93 लाभार्थियों को 9050000 रुपए की धनराशि से लाभांवित किया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत स्वयं सहायता समूह को सी0सी0एल0 ऋण के चैक का वितरण कर एक लाभार्थी को 200000 रुपए की धनराशि से लाभांवित किया। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण विभाग के अन्तर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) के पांच लाभार्थियों को 600000 रुपए, मुख्यमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) के दो लाभार्थियों को 240000 रुपए, कुल 7 लाभार्थियों को 840000 रुपए की धनराशि से लाभांवित किया। कृषि विभाग अन्तर्गत कृषि यंत्रीकरण यंत्र वितरण(ट्रेक्टर) के 6 लाभार्थियों को चाबी देकर  4200000 रुपए की धनराशि से लाभांवित किया। मत्स्य विभाग अन्तर्गत राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत निजी भूमि पर तालाब एवं जल जीव पालन के दो लाभार्थियों को 183600 रुपए, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजनान्तर्गत निजी भूमि पर तालाब निर्माण के 6 लाभार्थियों को 495600 रुपए, कुल 8 लाभार्थियों को 367200 रुपए की धनराशि से लाभांवित किया। उक्त सभी योजनाओं के अन्तर्गत 752 लाभार्थियों को 2 करोड़ 66 लाख 15 हजार 450 रुपए की धनराशि के स्वीकृत पत्र, चेक, उपकरण एवं सब्सिडी आदि देकर लाभांवित किया। इसके पश्चात प्रभारी मंत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया के साथ प्रेस कांफ्रंेस भी आयोजित की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *