जिला सम्वाददाता
बदायूं : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद द्वारा हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस पाकिस्तानी आतंकवादी संगठनों और बोको हराम से किए जाने पर आज हिंदू जागरण मंच बेदामऊ के कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और सलमान खुर्शीद के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने डीएम चौराहे पर एकत्रित होकर सलमान खुर्शीद मुर्दाबाद के नारे लगाए इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने कहा के हिंदुत्व की तुलना आतंकवादी संगठनों से करना मूर्खतापूर्ण बयान है हिंदू धर्म तो पूरी दुनिया को शांति का संदेश देता है सलमान खुर्शीद का बयान कांग्रेस की हिंदुओं के प्रति गंदी सोच को दर्शाता है हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष मुकेश वर्मा ने भारत सरकार से सलमान खुर्शीद के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की प्रदेश उपाध्यक्ष जोगपाल सिंह ने इस अवसर पर कहा के हिंदुत्व को मानने वाले लोग यदि आतंकवाद के रास्ते पर उतर आएंगे तो सलमान खुर्शीद जैसे लोग देश छोड़कर भाग जाएंगे युवा वाहिनी के जिलाअध्यक्ष नितिन कमठाना ने कहा के यदि सलमान खुर्शीद के खिलाफ जल्द ही कार्यवाही नहीं हुई तो हिंदू जागरण मंच सलमान खुर्शीद को देश के किसी भी शहर में सभा नहीं करने देगा और खुद ही सबक सिखाएगा इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओं में अभिषेक सक्सेना ,गौरव अरोरा ,सुनील गुर्जर ,विशाल वैश्य, दीपक सक्सेना ,लवलेश साहू ,अंकित साहू, राजीव ,चंदन ,शिवम ,रामू यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
