हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी ब्रज प्रांत बदायूं की मासिक बैठक संपन्न हुई बैठक में लव जिहाद, धर्मान्तरण ,आंतरिक सुरक्षा एवं शिक्षा जगत में सुधार आदि मुद्दों पर चर्चा हुई l

मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी विजय निर्बाध एवं शिक्षक श्याम रस्तोगी का उद्बोधन प्राप्त हुआ l विजय निर्बाध द्वारा समाज को जागरूक करने पर जोर दिया गयाl श्याम रस्तोगी ने उदाहरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि जिस किसी देश ने विदेशी संस्कृति को अपनाकर अपनी संस्कृति को भुलाया उसका पतन निश्चित हुआ है मॉडर्न होने के साथ-साथ हमें अपनी सनातन संस्कृति भी साथ लेकर चलना होगाl तभी हमारे देश में संतुलित विकास संभव है l

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नितिन कमठाना एवं संचालन नगर अध्यक्ष लवलेश साहू ने किया l

संगठन के विस्तार हेतु युवाओं को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी दी गईl राजीव शर्मा जिला कार्यकारिणी सदस्य दिनेश सक्सेना जिला कार्यकारिणी सदस्य सचिन गुप्ता शेखूपुर से ग्राम पंचायत प्रमुख अक्षत शर्मा नगर उपाध्यक्ष सार्थक साहू नगर उपाध्यक्ष मोहित मौर्य नगर उपाध्यक्ष चिराग साहू नगर मंत्री रामू यादव नगर मंत्री देवेंद्र शर्मा नगर मंत्री शिवम साहू नगर कार्यकारिणी सदस्य प्रशांत एवं छोटू को राष्ट्र रक्षक की जिम्मेदारी दी गई l

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अमृतांशु उपाध्याय जिला मंत्री सुनील गुर्जर जिला मंत्री अमित कश्यप पूर्व जिला महामंत्री विजय वर्मा नगर मंत्री राज माथुर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *