जिला संवाददाता
विजय कुमार वर्मा
बदायूँ :हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी जिला अध्यक्ष नितिन कमठाना के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न स्थानों पर हुए खिचड़ी भोज कार्यक्रम किया गया। इसी क्रम मे नगर अध्यक्ष लवलेश साहू की अध्यक्ष्ता में मकर संक्रान्ति पर्व पर दुर्गा मन्दिर निकट लालपुल पर हुआ भव्य खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री जोगपाल सिंह ने सभी युवा कार्यकर्ताओं को बधाई दी।भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने समस्त पदाधिकारीयों को बधाई देते हुए भव्य कार्यक्रम की सराहना की।क्षेत्रीय मंत्री पिछड़ा वर्ग धीरज सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को भव्य कार्यक्रम की बधाई दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हिजाम जिलाध्यक्ष मुकेश वर्मा
जिला उपाध्यक्ष सुनील गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष श्रुतांक वैश्य, हिजाम नगर अध्यक्ष अमित सक्सेना, सभी युवा जिला मंत्री आकाश गुप्ता, अमित कश्यप, राजा साहू, कुशाल भारत , नगर महामंत्री पंकज साहू, नगर मंत्री, शिवओम मथुरिया, नगर मंत्री राज माथुर आदि कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर सरदार हरभजन सिंह, बदायूँ शिखर संपादक वासुदेव शास्त्री,
भाजपा से जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता , शैलेंद्र शर्मा, धीरज सिंह, अंचलशर्मा,केशव चौहान, रोहिताश पटेल, सीमा राठौर, मोहित सक्सेना, धीरज शर्मा आदि भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए।
कुंवरग्राम में जिला उपाध्यक्ष भोले ठाकुर की अध्यक्ष्ता में, कदरचौक में जिला मंत्री सुमित की अध्यक्ष्ता में, दातागंज में नगर अध्यक्ष शिवम गुप्ता की अध्यक्ष्ता में एवं विभिन्न नगरों एवं ग्राम सभा पर खिचड़ी भोज कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुए।