जिला संवाददाता

विजय कुमार वर्मा

बदायूँ : गुरूद्वारा श्री दुःख निवारण साहिब ग्राम मई वूचन ककराला रोड बदायूँ पर रविवार को श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज जी के प्रकाश पर्व के आगमन की खुशी में अखण्ड पाठ, कीर्तन एवं गुरू का अटूट लंगर का आयोजन हुआ। हिन्दू जागरण मंच युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष नितिन कमठाना के नेतृत्व में जिला एवं नगर बदायूँ के मुख्य पदाधिकारियों ने गुरूद्वारा पहुँचकर अरदास लगाई एवं लंगर चखा। गुरुद्वारे के महासचिव सरदार भगत सिंह ने हिजामं युवा वाहिनी के समस्त पदाधिकारीयों को आमंत्रित कर समस्त पदाधिकारीयों का आभार व्यक्त किया। बताते चले प्रति वर्ष श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज जी के प्रकाश पर्व के आगमन की खुशी में गुरद्वारा श्री दुख निवारण साहिब में अखण्ड पाठ, कीर्तन एवं गुरू का अटूट लंगर होता है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा गुरू गोविन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व पर चार साहिबजादे के बलिदान दिवस को बलिदानी वीर बाल दिवस घोषित किया था। जो कि हिन्दू जागरण मंच युवा वाहिनी बदायूं द्वारा पिछले 5 वर्षों के प्रयास से सफल हुआ है । गुरुद्वार में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सुनील गुर्जर, अमृतांशु उपाध्याय, जिला मंत्री अमित कश्यप, आकाश गुप्ता, हिजाम नगर अध्यक्ष अमित सक्सेना, नगर अध्यक्ष लवलेश साहू, नगर मंत्री राज माथुर आदि कार्यकर्ता सम्मिलित ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *