जिला संवाददाता विजय कुमार वर्मा
विनावर (बदायूँ) विशेष टीम अपराध व थाना बिनावर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना बिनावर क्षेत्र के बदायू बरेली मार्ग घटपुरी रेलवे स्टेशन मोड के पास मंगलवार आठ मार्च रात्रि साढे दस बजे मोटरसाइकिल सवार 03 आरोपितों सखावत अली पुत्र नवी खान नि0 गोविन्दापुर जनपद बरेली, राजाराम पुत्र दयाराम नि0 धन्तिया फतेहगंज पश्चिमी जनपद बरेली अजय पुत्र सुरेश नि0 नगला सरकी थाना सिविल लाईन जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया। जिनके पास से 06 किलो 150 ग्राम गाजां बरामद हुआ।
आरोपियो ने पूछताछ में बताया कि हम लोग काफी समय से गांजा की तस्करी का कार्य कर रहे है। तथा झारखण्ड से गांजा लाकर बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर आदि जिलों में गांजे की डील करके बेचते थे। पूछने पर बताया कि हम लोग फोन के द्वारा गांजे की डिलीवरी झारखण्ड , उडिसा से मंगवाते थे हम लोग उस व्यक्ति को नही जानते जिसको हम लोग हम फोन पर गांजे की डिलीवरी करने के लिए कहते है। गांजा बेचने से हमें अच्छा मुनाफा हो जाता है।
बरामदगी का विवरण–
(1) सखावत अली पुत्र नवी खान नि0 गोविन्दापुर जनपद बरेली के कब्जे से 01 किलो 550 ग्राम गांजा बरामद होना।
(2) राजाराम पुत्र दयाराम नि0 धन्तिया फतेहगंज पश्चिमी जनपद बरेली के कब्जे से 03 किलो 50 ग्राम गाजां बरामद होना।
(3) अजय पुत्र सुरेश नि0 नगला सरकी थाना सिविल लाईन जनपद बदायूं के कब्जे से 01 किलो 550 ग्राम गाजां बरामद होना।
आपराधिक इतिहास –
1. आरोपी सखावत अली पुत्र नवी खान नि0 गोविन्दापुर जनपद बरेली
मु0अ0स0 68/22 धारा 8/20 एनडीपीएस
2. आरोपी राजाराम पुत्र दयाराम नि0 धन्तिया फतेहगंज पश्चिमी जनपद बरेली
मु0अ0स0 69/22 धारा 8/20 एनडीपीएस
3. आरोपी अजय पुत्र सुरेश नि0 नगला सरकी थाना सिविल लाईन जनपद बदायूं
मु0अ0स0 70/22 धारा 8/20 एनडीपीएस
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
थानाध्यक्ष श्री रविकरन सिंह थाना बिनावर जिला बदायूँ
1.उ0नि0 श्री संजय सिंह (थाना बिनावर बदायूं)
2. हे0का0 दीनदयाल (विशेष टीम अपराध)
3.का0 पुष्पेन्द्र कुमार (विशेष टीम अपराध)
4-का0 80 कुलदीप कुमार (विशेष टीम अपराध)
5. का0 438 सबित कुमार (विशेष टीम अपराध)
6. का0 964 प्रमोद कुमार (थाना बिनावर बदायूं)
7. का0 1898 आलोक कुमार (थाना बिनावर बदायूं)