जिला संवाददाता विजय कुमार वर्मा

बदायूँ : पुलिस ने रात्रि गस्त चेकिंग के दौरान दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दस किलो गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपितों की सूचना पर दबिश देकर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से एक किलो चार सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ। तस्करों को जेल भेज दिया गया है ।
थाना पुलिस के अनुसार, बुधवार रात्रि गस्त के दौरान थाना उझानी पुलिस ने चौकी कछला बैरियर के पास से दो संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी ली तो उनके पास से दस किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपितों की पहचान मौ0 सिटी सीएमओ आवास के पास कोतवाली कासगंज निवासी डैनी उर्फ कुनाल पुत्र राजेन्द्र व तकिया वाली गली थाना कोतवाली, जनपद बदायूं निवासी कौशल किशोर पुत्र धर्मवीर के रूप में हुई है।
पूछताछ करने पर आरोपितों ने बताया कि जनपद मथुरा का एक व्यक्ति जिसे लंगड़ा कहते है बस से गांजा लेकर आता है मुझे नदरई, कासगंज मे दे जाता है। मेरी उससे फोन पर बात होती है जितना मैं मांगता हूँ उतना गांजा वह लेकर आता है। मैं उससे लेकर बदायूँ निवासी संदीप तथा सहसवान निवासी मोहसिन को सप्लाई करता हूं। वह मुझे पैंतालीस सौ रूपये प्रति किग्रा के हिसाब से नगद भुगतान कर देता है कभी-कभी मेरे एकाउण्ट मे भी स्थानान्तरण कर देते है। यह काम मै सात साल से कर रहा हूँ । आज भी मै तथा कौशल किशोर के पास लंगड़ा मथुरा से 10 किग्रा गांजा लेकर आया था। उससे डोडा लेकर मैं तथा कौशल बदायूं में रोडबेज स्टैण्ड पर संजीव को देने आ रहे थे कि आपने पकड़ लिया ।
आरोपितों की सूचना पर दबिश दी गयी तो बताये गये व्यक्ति मौ0 पठान टोला कस्बा व थाना उझानी निवासी मोहसिन पुत्र यूसुफ को सहसवान चौराहे से गिरफ्तार किया गया । जिसके कब्जे से एक किलो चार सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ । तस्करों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *