16 फरवरी, बुधवार को शोभन योग बन रहा है। इस शुभ योग का फायदा कई लोगों को मिलेगा। जिससे आज मिथुन राशि के लोगों के लिए फायदे वाला दिन रहेगा। कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। वृश्चिक राशि वाले लोगों को करियर में उन्नति के मौके मिलेंगे। धनु राशि वाले लोगों के लिए तरक्की वाला दिन रहेगा। नौकरी में भी अच्छे मौके मिल सकते हैं। अन्य राशियों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। कामकाज पूरे होंगे लेकिन रुकावटें आएंगे। सितारों का मिला-जुला असर रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- आज कोई मनपसंद काम संपन्न हो जाने से प्रफुल्लता रहेगी। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। कानूनी मामलों में विलंब हो सकता है, परंतु परिणाम सकारात्मक ही हासिल होंगे। अपने नजदीकी लोगों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- किसी पार्टी अथवा समारोह में जाने का प्रोग्राम बने तो व्यर्थ के वाद विवादों से खुद को दूर ही रखें। दोपहर बाद किसी वजह से आत्मविश्वास डगमगा सकता है। लापरवाही की वजह से कोई मौका भी हाथ से निकल जाएगा।अपने अहम पर काबू रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ नया करने की इच्छा प्रबल होगी और उससे संबंधित योजना भी बनेगी। युवाओं को भी अपने करियर संबंधी उचित परिणाम हासिल होंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिसर की वजह से परेशानी हो सकती हैं।
लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। प्रेम प्रसंगों में भी नज़दीकियां बनी रहेंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपका रुख पहले से ज्यादा सकारात्मक, उदारवादी और गर्मजोशी से भरा होगा।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

वृष – पॉजिटिव- आपका अपनी दिनचर्या में परिवर्तन लाना आपको आशावादी बनाएगा। कोई यात्रा संबंधी प्रोग्राम बनेगा, तथा इस यात्रा में सुखद अनुभूति भी होगी। दान, पुण्य आदि जैसे कार्यों में भी आपकी व्यस्तता रहेगी। कुल मिलाकर दिन सुकून भरा व्यतीत होगा।
नेगेटिव- शॉपिंग करते समय ध्यान रखें कि आपके साथ कोई धोखा भी हो सकता है। संतान से संबंधित किसी कार्य में अड़चनें अभी बनी रहेगी। भागम भाग अधिक रहेगी, लेकिन परिणाम कम ही हासिल होंगी। नजदीकी लोगों के साथ व्यवहार मधुर बनाकर रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय अत्यधिक प्रतिस्पर्धा की वजह से आपको व्यवस्थित तथा बेहतर तरीके से काम करना होगा। इस समय ज्यादा से ज्यादा लोगों के संपर्क में रहें। व्यापारिक कार्यों में गुणवत्ता पर और अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
लव– घर में सुकून भरा माहौल रहेगा तथा जीवन साथी तथा पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहेगा। युवा वर्ग की दोस्ती प्रेम संबंधों में तब्दील हो सकती है।
स्वास्थ्य- अत्यधिक मेहनत का नकारात्मक प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। कुछ समय अपने आराम के लिए भी निकालना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन – पॉजिटिव- लाभकारी समय है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। तथा आप अपनी जीवनशैली को और अधिक उन्नत करने का भी प्रयास करेंगे। महिलाए घरेलू कार्यों को सहजता और सरलता से पूरा करने में सक्षम रहेंगी, साथ ही अपने व्यक्तिगत कार्यों के प्रति भी केंद्रित रहेगा।
नेगेटिव- घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर ध्यान दें।इस समय ससुराल पक्ष के साथ कोई परेशानी हो सकती है, परिस्थितियों को संभाल कर रखें। तनाव, चिंता, काम का दबाव आदि जैसी परिस्थितियां रहेंगी।
व्यवसाय- अपने काम को नया रूप देने के लिए किए गए प्रयासों के उचित परिणाम मिलने वाले हैं। व्यवसायिक गतिविधियां उत्तम रहेंगी। तथा अपनी कार्यकुशलता द्वारा अन्य कार्यों को भी पूरा करने में सक्षम रहेंगे। परंतु रूपए पैसे संबंधी लेनदेन करते समय सावधान रहें। किसी प्रकार का धोखा हो सकता है।
लव- दांपत्य जीवन मधुर और सुख में रहेगा।परिवार के साथ पार्टी अथवा समारोह में जाने का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। तथा आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वास्थ्य और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क – पॉजिटिव- किसी मित्र के साथ चल रहे मनमुटाव दूर होंगे तथा आपसी संबंधों में मधुरता आ जाएगी। कोई इच्छित कार्य समय पर पूरा हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक गतिविधियों में भी आप हिस्सा लेंगे। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी।
नेगेटिव- कभी ऐसा प्रतीत होगा कि सब कुछ होते हुए भी खालीपन है। गैरकानूनी कामों से दूर रहें, वरना संकट में फंस सकते हैं। अगर स्वयं का विकास करना चाहते हैं तो स्वभाव में थोड़ा स्वार्थी पन का भाव भी लाना जरूरी है।
व्यवसाय- युवाओं को करियर संबंधित अच्छे मौके मिल सकते हैं। बिजनेस संबंधी महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा। धन प्राप्ति की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। कोई लोन या ऋण के लिए प्रयासरत हैं तो सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है।
लव- अत्यधिक व्यस्तता की वजह से घर परिवार पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे जिसकी वजह से परिवार जनों की नाराजगी सहन करने पड़ सकती हैं। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे।
स्वास्थ्य- मौसम में बदलाव का नकारात्मक असर स्वास्थ्य पर पड़ेगा। इस समय अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

सिंह – पॉजिटिव- अपनी योजनाओं और गतिविधियों के बारे में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा अवश्य करें। यह समय अनुकूल है।निश्चित ही उत्तम परिणाम मिलेंगे। घर और व्यवसाय दोनों जगह बहुत सोच समझकर फैसले लेंगे।
नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी के वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों से चिंता रहेगी।कभी-कभी अपने व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने में आलस की स्थिति रह सकती है। वाहन का समय पर सर्विस कराएं अन्यथा राह चलते परेशानी आ सकती हैं।
व्यवसाय- कामकाज का अतिरिक्त दबाव रहेगा। हालांकि इसके उचित परिणाम भी मिलेंगे। आपकी प्रतिभा व योग्यता के अनुरूप मार्केट में रुतबा रहेगा। नए अनुबंध मिलने की संभावना है। नौकरी में तबादले का डर रह सकता है।
लव- पारिवारिक व्यवस्था में चल रही किसी गलतफहमी का निराकरण होगा। तथा परिवार में पुनः खुशनुमा वातावरण बनेगा। लव पार्टनर को कोई उपहार अवश्य दें।
स्वास्थ्य- काम का दबाव आपके स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर डालेगा। इस समय अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बना कर रखना भी जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

कन्या – पॉजिटिव- किसी विशेष प्रयोजन को लेकर की गई मुलाकात अथवा यात्रा सार्थक साबित होगी। आज सामाजिक तथा पारिवारिक गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी। सभी कार्य मन की इच्छा अनुसार होंगे। आज की मेहनत निकट भविष्य में लाभदायक द्वार खुलेगी।
नेगेटिव- कोई भी अचीवमेंट हासिल करने के लिए अपने स्वभाव में लचीलापन लाना जरूरी है। बहुत अधिक जिम्मेदारियां का बोझ भी अपने ऊपर ना लादे। कलह, वाद-विवाद आदि जैसी स्थितियों से दूर रहने में ही भलाई है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में संभावनाओं के नए रास्ते खुलेंगे। बहुत व्यस्तता रहेगी। इस बात का भी ध्यान रखें कि कोई भरोसेमंद कर्मचारी ही आपके साथ धोखा कर सकता है। बेहतर होगा कि सभी गतिविधियां अपनी उपस्थिति में ही करवाएं।
लव- पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रॉपर्टी की खरीदारी संबंधी कोई कार्य बनने से परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य- मानसिक सुकून पाने के लिए योगा और मेडिटेशन में भी कुछ समय अवश्य लगाएं। और इससे स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

तुला – पॉजिटिव- मकान संबंधी खरीदारी की भावना प्रबल होगी। अतः प्रयासरत रहे। इस समय किसी राजनेता अथवा उच्चअधिकारी के साथ संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे। भाई-बहनों के आपसी संबंध और अधिक मजबूत होंगे। मांगलिक आयोजन की भी योजना बन सकती हैं।
नेगेटिव- आमदनी कम और खर्चा अधिक वाली स्थिति भी रहेगी। फालतू के कार्यों में हो रहे खर्चों को नियंत्रण में रखें। वाहन से संबंधित कोई परेशानी आ सकती है इसलिए समय अनुसार सर्विस करवाते रहें।
व्यवसाय- इस समय बिजनेस में आवेश और भावुकता में लिया गया निर्णय नुकसानदायक रह सकता है। इसलिए बहुत ही ठंडे दिमाग से निर्णय लेने की जरूरत है। कार्य विस्तार संबंधी योजनाएं मूर्त रूप लेंगी। नौकरी में अपने काम को समय पर पूरा करने की कोशिश करें।
लव- पति-पत्नी में कुछ नोकझोंक जैसी स्थिति रहेगी।प्रेम संबंध परेशानी आप बदनामी का कारण बन सकते हैं, बहुत अधिक सावधानी रखने की जरूरत है।
स्वास्थ्य- घुटनों का दर्द तथा पेट की समस्या से परेशान रहेंगे। ज्यादा गरिष्ठ भोजन के सेवन से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

वृश्चिक – पॉजिटिव- दिन हंसी-खुशी और मौज मस्ती भरा व्यतीत होगा। मुश्किल से मुश्किल कार्य भी आपको सामान्य ही प्रतीत होगा। सकारात्मक लोगों के साथ मेल मुलाकात रखने से मानसिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी विशेष कार्य में कामयाबी भी मिलेगी।
नेगेटिव- परंतु मेहमानों की आवाजाही की वजह से आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में व्यवधान भी आ सकते हैं। जिसकी वजह से स्वभाव में गुस्सा और चिड़चिड़ापन रह सकता है। बढ़ते खर्चे चिंता का कारण बनेंगे।
व्यवसाय- व्यवसायिक परेशानियां अभी बनी रहेंगी। हालांकि आप समस्याओं को हल करने के लिए मानसिक रूप से तैयार रहेंगे।इस समय व्यवसाय में टीमवर्क बनाकर रखना जरूरी है। इससे आपका कार्य भार हल्का होगा। युवाओं को अपने करियर में उन्नति के उचित अवसर भी मिलेंगे।
लव- पारिवारिक जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप अपने घर की व्यवस्था पर ना पढ़ने दे।
स्वास्थ्य- डिप्रेशन तथा अवसाद जैसी स्थिति से बचने के लिए कुछ समय सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ व्यतीत करें। तथा अध्यात्म और मेडिटेशन मैं भी ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

धनु – पॉजिटिव- आपका कोई सपना साकार होने वाला है। कामयाबी वाला दिन रहेगा। आप कड़ी परीक्षा के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से तैयार रहेंगे। सफलता भी हासिल करेंगे। अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ही सुखद और तरक्की वाला समय है।
नेगेटिव- दूसरों के साथ व्यर्थ के वाद विवाद में पड़ने के बजाय अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ही ध्यान दें।मेहमानों की आवाजाही की वजह की वजह से कुछ समय खराब हो सकता है , जिससे मन कुछ परेशान रहेगा। इस समय सामाजिक गतिविधियों से थोड़ा दूर ही रहें।
व्यवसाय- व्यवसायिक यात्राओं को फिलहाल स्थगित रखें और सबसे पहले बिजने में अच्छी टीम तैयार करें, इससे आपको काम और फंड के मामलों में सफलता मिलेगी। आप का कार्यभार भी हल्का होगा। नौकरी में बेहतरीन अवसर मिलने वाला है।
लव- पारिवारिक सदस्यों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा। तथा आपसी विचारों का भी आदान-प्रदान रहेगा। दोस्तों के साथ भी संबंध मधुर होंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ मौसम के बदलाव का कुछ असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

मकर – पॉजिटिव- किसी लंबी अवधि की योजना में निवेश करने की प्रबल इच्छा आज पूर्ण हो सकती हैं। व्यक्तिगत तथा आर्थिक मामलों में अपने नजदीकी मित्रों तथा परिवारजनों के साथ सलाह अवश्य ले। आपको कोई निर्णय लेने में आसानी होगी। प्रिय जनों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।
नेगेटिव- कुछ लोगों के साथ विरोधाभासी चीजें भी उभरेगी। जिसकी वजह से जोश और उमंग में कमी आ सकती है। धार्मिक मसले संबंधी किसी भी वाद-विवाद में ना पड़े। अन्यथा आपको अपनी ही किसी बात पर शर्मिंदगी महसूस होगी।
व्यवसाय- व्यवसायिक दृष्टि से ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। व्यवसाय में आपके नेतृत्व और प्रबंधन द्वारा सभी कार्य उचित तरीके से व्यवस्थित रहेंगे। सिर्फ कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। ऑफिस की जिम्मेदारियां भी भली-भांति निभाएंगे।
लव- कुछ समय जीवन साथी तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ भी जरूर व्यतीत करें। बच्चों के साथ समझदारी पूर्ण व्यवहार कायम करें।
स्वास्थ्य- किसी खास कार्य में अवरोध आने की वजह से मानसिक तनाव रहेगा। कुछ समय आत्म चिंतन तथा मनन में भी अवश्य व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 4

कुंभ – पॉजिटिव- घर के रखरखाव व नवीनीकरण संबंधी गतिविधियों में दिन का अधिकतर समय व्यतीत होगा। सामाजिक गतिविधियों तथा समान विचारधारा के लोगों के साथ बेहतरीन समय व्यतीत होगा। तथा आप में साहस और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
नेगेटिव- किसी संतान के व्यवहार की वजह से मन कुछ परेशान रहेगा। इस समय कुछ पारिवारिक अथवा जायदाद के मामले उलझ सकते हैं। समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। खर्चों पर कंट्रोल रखें अन्यथा कर्ज भी लेना पड़ सकता है।
व्यवसाय- कोई मनचाहा प्रोजेक्ट मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। जिसकी वजह से मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। परंतु साथ ही व्यवसायिक कार्यों में कुछ रुकावटें आएंगी तथा विलंब भी होगा। इस समय रुपए पैसे के लेनदेन संबंधी मामले स्थगित रखें, क्योंकि इसमें किसी प्रकार की गलतफहमी हो सकती है।
लव- घर परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। तथा सभी सदस्यों का कुछ समय एक साथ व्यतीत करना खुशी और सुकून देगा।
स्वास्थ्य- खानपान में गड़बड़ी की वजह से पेट से संबंधित समस्या आ सकती है। कुछ दिन बहुत ही हल्का व सुपाच्य भोजन ग्रहण करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

मीन – पॉजिटिव- आज विभिन्न गतिविधियों में आपकी रुचि बनी रहेगी। दिन का आरंभ किसी सुखद अनुभव से होगा। आप खुद को संगठित तथा व्यवस्थित करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे और काफी हद तक सफल भी होंगे। विवाह योग्य लोगों को इस समय विवाह प्रस्ताव मिलने की भी संभावना है।
नेगेटिव- विवादित मामलों में समस्याएं बढ़ने से आपका मानसिक सुकून अस्त-व्यस्त हो सकता है। परंतु किसी भी महत्वपूर्ण कागजातों अथवा दस्तावेजों के मामले में लापरवाही ना बरतें। और ना ही किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करें।
व्यवसाय- व्यवसाय से संबंधित किसी नए कार्य को शुरू करने की प्लानिंग है तो उस पर तुरंत कार्य करें। कुछ लाभदायक स्थितियां बनेंगी। आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम तुरंत ही हासिल होंगे।मीडिया जैसी गतिविधियों से दूर रहें।
लव- धार्मिक स्थल पर जाने का पारिवारिक प्रोग्राम बन सकता है। जीवन साथी की मदद से आपका कोई अभीष्ट कार्य भी संपन्न होगा।
स्वास्थ्य- आपका व्यवस्थित दिनचर्या तथा खान-पान आपको रखेगा। तथा आप एनर्जी और आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 3

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *