बदायूँ शिखर सम्वाददाता
बदायूँ । पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि 18 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस- वे का शिलान्यास करेंगे उसमें बदायूं जिले से हजारों कार्यकर्ता और जनता जनार्दन मोदी जी को सुनने जाएंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि प्रत्येक बूथ से सैकड़ों लोग रैली कार्यक्रम में जाएं।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि बदायूं के कार्यकर्ताओं में मोदी जी को सुनने का अधिक उत्साह और उमंग है निश्चित तौर पर हजारों की तादाद में बदायूं के लोग मोदी जी को सुनने शाहजहांपुर जाएंगे।
इस अवसर पर राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा हरीश शाक्य क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय चेयरमैन दीपमाला गोयल पूर्व एमएलसी भारत सिंह यादव नेकपाल कश्यप सुधीर श्रीवास्तव एमपी सिंह राजपूत शारदेन्दु पाठक शैलेंद्र मोहन शर्मा रजनी मिश्रा रानी सिंह पुंडीर मोनिका गंगवार अमिता उपाध्याय मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य संजीव गुप्ता एड० गोपाल शर्मा गोविंद शर्मा रोहित शर्मा ज्ञानेंद्र चौहान अमित गुप्ता राजेश शर्मा एड० सहदेव सागर रितिक माहेश्वरी सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।