बदायूँ :भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य ने बताया 2 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा को सुबह 11:00 बजे से वर्चुअल संबोधित करेंगे।जिसमें जनपद बदायूँ की छ: विधानसभा पर वर्चुअल संवाद होगा, जिसमें 500- 500 पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे। बिसौली विधानसभा का वर्चुअल संवाद बुद्धा उपवन, सहसवान विधानसभा एसडी फार्म हाउस उघैती, बिल्सी विधानसभा का जेएस पैलेस बिल्सी, बदायूं विधानसभा का गांधी ग्राउंड बदायूं, शेखुपुर विधानसभा का कादरचौक, दातागंज विधानसभा का कोल्ड स्टोर में होगा।