BUDAUN SHIKHAR

बदायूँ
दिनांक 21 जनवरी 2020

भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय ने अवगत कराया है कि दिनांक 23 जनवरी को नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में एक विशाल रैली कोठी मीना बाजार मैदान आगरा में संपन्न होगी। इस रैली में जनपद बदायूं से हजारों की संख्या में बसों व कारों के माध्यम से कार्यकर्ता भाग लेंगे।
रैली को भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जे पी नड्डा संबोधित करेंगे। जनपद बदायूं के सभी विधानसभाओं से सभी मंडलों से कार्यकर्ता भाग लेने के लिए आगरा जाएंगे। इसके लिए पार्टी ने सभी विधानसभाओं में कार्यकर्ताओं को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी है।
भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय ने सभी कार्यकर्ताओं से आव्हान किया है कि 23 जनवरी को आगरा में होने वाली नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में आगरा पहुंचे और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जे पी नड्डा के विचारों को सुनें।
इसी के साथ साथ जिलाध्यक्ष ने यह भी अवगत कराया है दिनांक 27 जनवरी से 31 जनवरी तक गंगा यात्रा के अवसर पर गंगा के किनारे बसे गांव में रात्रि चौपाल लगाई जाएगी। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता गण पदाधिकारी कार्यकर्ता भाग लेंगे। दिनांक 29 जनवरी को बदायूं जनपद में गंगा यात्रा पहुंचेगी इस अवसर पर कछला में एक बड़ा कार्यक्रम संपन्न होगा। जिसमें पूरे जनपद के कार्यकर्ता भाग लेकर गंगा को साफ स्वच्छ बनाने का संकल्प लेंगे। गंगा यात्रा की व्यवस्था- संचालन हेतु मनोज कृष्ण गुप्ता को जिला संयोजक व सुधीर श्रीवास्तव को जिला सहसंयोजक बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *