बदायूँ (सू0वि0)। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इलक्ट्रॉनिक इलक्टर्स फोटो आङन्टिटी कार्ड का शुभारम्भ 25 जनवरी 2021 को होने वाले ग्यारहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस को किये जाने की सूचना एवं उक्त कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश जारी किए गए है।

इसी क्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश ने समस्त ईआरओ/ एईआरओ एवं सम्बन्धित के संज्ञान में लाते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उक्त पत्र की प्रति भी आपको ईमेल से अग्रेषित की जा चुकी है।  25 जनवरी को ग्यारहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस को आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों में इलेक्ट्रॉनिक इलेक्टर्स फोटो आडेन्टिटी कार्ड का शुभारम्भ कर इसकी जानकारी लोगो दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *