बदायूं। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय ने बताया कि प्रदेश नेतृव की आवाहन पर 25 और 26 मार्च को भारतीय जनता पार्टी के सांसद, विधायक, क्षेत्रीय पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ एवं मण्डल, सेक्टर, बूथ स्तर के सभी कार्यकर्ता घर- घर जाकर संपर्क करेंगे।

प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों के पत्रक घर-घर वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए अथक प्रयास किए हैं। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के लिए जो दशकों से पूर्व की सरकार है नहीं कर पाई। वह काम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 4 वर्षों में उ० प्र० सरकार ने करके दिखाया है।

किसान, नौजवान, गरीब, मजदूर, व्यापारी, युवा, डॉक्टर और वकील सभी के चेहरे पर खुशहाली लाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के भरपूर प्रयास किये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *