बदायूँ (सू0वि0)।  अपर जिलाधिकारी (प्र0)/प्रभारी अधिकारी, जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एंव नगरीय निकाय) ने अवगत कराया है कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के निमित्त विभिन्न व्यवस्थाओं के अन्तर्गत यथा नामांकन/पूर्वाभ्यास/मतगणना हेतु टेन्ट/फर्नीचर, बैरिकेटिंग, प्रकाश एवं ध्वनि/साउंड व्यवस्था, के कार्य नियमतः ई-टेण्डर के आधार पर प्राप्त न्यूनतम दरों पर चयनित फर्म से कराये जाने हेतु पंजीकृत फर्मो से 25 जनवरी, 2021 को अपरान्ह 1.00 बजे तक ई-निविदा वेबसाइट ईटेण्डर डाॅट यूपी डाॅट एनआईसी डाॅट इन पर अलग अलग आमंत्रित किया गया था, जोकि आॅनलाइन प्राप्त समस्त टेण्डरों को उसी दिनांक 25 जनवरी, 2021 को अपरान्ह 2.00 बजे गठित समिति द्वारा उपस्थित निविदादाताओं के समक्ष जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (एन0आई0सी0), बदायू के कक्ष में खोली जानी था। अब उक्त ई-निविदा को अपरिहार्य कारणों से दिनाक 28 जनवरी, 2021 को अपरान्ह 1.00 बजे तक ई-निविदा वेबसाइट ईटेण्डर डाॅट यूपी डाॅट एनआईसी डाॅट इन पर अलग अलग आमंत्रित किए जाएंगे, जोकि आॅनलाइन प्राप्त समस्त निविदाओं को उसी 28 जनवरी, 2021 को अपरान्ह 2.00 बजे गठित समिति के समक्ष खोला जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *