बदायूँ (सू0वि0)।  ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मौ0 रूहेल आज़म ने अवगत कराया कि राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम (अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार का उपक्रम) द्वारा निकट भविष्य में जनपद लखनऊ, सूरत, अहमदाबाद (गुजरात) तथा देश के अन्य शहरों में हुनर हाॅट का आयोजन किये जाने का प्रस्ताव है,जिसमें दक्ष कारीगारों द्वारा निर्मित क्राफ़ट की प्रदर्शनी लगायी जायेगी। राष्ट्रीय निगम द्वारा हुनर हाॅट के आयोजन में प्रतिभाग किये जाने हेतु आर्टिजन्स के आवेदन पत्र अधोहस्ताक्षरी कार्यालय से निर्धारित प्रारूप प्राप्त कर 31 जनवरी 2021 तक जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के उपरान्त कोई भी आवेदन-पत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *