——————————-BUDAUN SHIKHAR

बरेली
——————————-

कोरोना के दृष्टिगत लागू किए गए लॉक डाउन के दौरान जनपद बरेली में उचित दर दुकानों पर सामाजिक दूरी के नियम का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए निशुल्क खाद्यान्न का वितरण कराया जा रहा है।
यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्री नितीश कुमार ने बताया कि 11 अप्रैल 2020 तक जनपद में कुल 705020 राशन कार्डों पर वितरण कराया जा चुका है, जिनमें से 205428 राशन कार्डों पर निशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया गया है। जनपद में कराये गए वितरण का ब्लॉकवार विवरण निम्नानुसार है –
आलमपुर जाफराबाद – 36499
बहेड़ी – 38021
भदपुरा – 28890
भोजीपुरा – 32265
भुता – 37862
बिथरी चैनपुर – 37085
फरीदपुर – 30674
फतेहगंज पश्चिमी – 30008
क्यारा – 21195
मझगवां – 42050
मीरगंज – 29285
नवाबगंज – 45890
रामनगर – 27471
रिछा – 30245
शेरगढ़ – 38976
शेष समस्त नगर क्षेत्र – 198604
उन्होंने बताया कि नोडल अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी पात्र खाद्यान्न वितरण से वंचित न रहे. साथ ही समस्त उचित दर विक्रेताओं को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए गए हैं कि अपनी दुकान पर साबुन पानी आदि की पूर्ण व्यवस्था रखते हुए पूर्ण सावधानी के साथ वितरण सुनिश्चित करें. वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए सम्बंधित विक्रेता के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
——————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *