मास्को : तीसरी लहर की आशंका के बीच कोरोना संक्रमण फिर से दस्तक देने लगा है। अब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आइसोलेट हो गए हैं
मिली जानकारी के मुताबिक बीते दिनों पुतिन के कुछ करीबियों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। इसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट करने का फैसला किया है।
बता दें पुतिन को करोना संक्रमण से बचाने के विशेष व्यवस्था अपनाई जा रही है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम तो पुतिन का ध्यान रख ही रही है। वहीं उनसे मिलने वालों को क्वारंटीन किया जा रहा है। ऐसा कोई ही होगा जो बिना क्वारंटीन पूरा किए रूस के राष्ट्रपति से मिल सके। इसके बावजूद कोरोना उनके करीब पहुंच गया है, जिसको देखते हुए पुतिन ने आइसोलेशन में जाने का फैसला किया है।
