बदायूँ : आज हिंदू युव वाहिनी बदायूँ शिविर कार्यालय सहस्त्र धाम श्री गौरी शंकर देवालय में मासिक बैठक संपन्न हुई। जिसमे आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में दोवारा भाजपा सरकार बने एवं योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनाने के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने एव संगठन के विस्तार एवं नये लोगो को संगठन से जोडने पर भी चर्चा की गई एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा किये गये कार्यो को जन जन तक पहुंजाने की योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। हिंदु युवा वाहिनी बदायूँ परिवार में आज चार नये सदस्यों को अशोक गुप्ता सभासद पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा, श्धनेंद्र घन पूर्व नगर महामंत्री भाजपा, अवनीश शर्मा एवं पुष्पेन्द्र पूर्व बूथ अध्यक्ष भाजपा को शामिल किया गया। इस अवसर पर आदेश शर्मा, नितिन सक्सेना, शरद कुमार सक्सेना, मुनेंद्र गुज्जर, वीरेंद्र गुप्ता, निष्कर्ष प्रताप सिंह, उज्जवल रस्तोगी, अंकुर गुप्ता, कर्तव्य वैश्य, विवेक मौर्य आदि सदस्य उपस्थित रहे।