
अवैध शराब की बिक्री और निर्माण पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह की ओर से सभी थाना प्रभारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, जिसके चलते पुलिस की ओर से अवैध कारोबारियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को थाना कादरचौक की पुलिस टीम क्षेत्र चेकिंग अभियान चला रही थी।
चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध शराब और शराब बनने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गिरीश पुत्र श्रीराम निवासी ग्राम पाल का नगला थाना कादरचौक के रूप में हुई। पुलिस की ओर से आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की गई।
