आर्य समाज साप्ताहिक यज्ञ एवं सत्संग में ऑपरेशन द्वारिका के प्रस्तोता वैज्ञानिक, नव प्रवर्तक, एवं विज्ञान शिक्षक अनिलेश ने वैज्ञानिक व्याख्यान प्रस्तुत कर पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार प्रस्तुत किए*
बदायूंl विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर आर्य समाज के तत्वाधान में देवयज्ञ एवं इस विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गयाl कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के यशस्वी प्रधान कवि रत्न नरसिंह आर्य ने की lइस कार्यक्रम में ऑपरेशन द्वारिका के प्रस्तोता वैज्ञानिक, नव प्रवर्तक, एवं विज्ञान शिक्षक श्री अनिलेश ने वैज्ञानिक व्याख्यान प्रस्तुत कर पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार प्रस्तुत किएl जिला विज्ञान क्लब बदायूं के समन्वयक एवं प्रमुख आर्य समाजी विवेक जौहरी ने यज्ञ एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर वैज्ञानिक व्याख्यान प्रस्तुत किया lपंडित चंद्रभान शर्मा ने यज्ञ के महत्व पर गीत प्रस्तुत किया और कार्यक्रम अध्यक्ष कवि रत्न नरसिंह आर्य ने एक कविता के माध्यम से देव यज्ञ एवं पर्यावरण संरक्षण बहुत सुंदर संदेश प्रस्तुत कियाl इस अवसर पर विकास बाबू आर्य ,डॉ विजय प्रकाश आर्य ,रामवीर सिंह सेवानिवृत्त एडीएम, शिक्षक संजीव कुमार शंखधार ,आर्य समाज बदायूं के उप प्रधान सुरेंद्र पाल सिंह शाक्य, रितम, आर्य वीर दल के अधिष्ठाता एवं युवा भाजपा नेता मोहित सक्सेना, डॉक्टर अवधेश आर्य ,भूपेंद्र पाल सिंह एडवोकेट, हरिओम वर्मा ,अनिलेश, पंडित चंद्रभान शर्मा, सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक प्रदीप कुमार वार्ष्णेय ,राम दीप वार्ष्णेय, विवेक जौहरी आदि उपस्थित रहेl कार्यक्रम का संचालन युवा नेता मोहित सक्सेना ने कियाl कार्यक्रम का समापन वैदिक राष्ट्रीय प्रार्थना एवं शांति पाठ के साथ हुआ l सभी ने सामूहिक रूप से पर्यावरण संरक्षण हेतु संकल्प लिया l