बदायूँः 24 मई। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सन्तोष कुमार ने अवगत कराया है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में अन्य पिछड़े वर्ग के युवक/युवतियों को ’ओ’ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण का कोर्स कराने हेतु जनपद की ऐसी संस्थायें, जो भारत सरकार की अधिकृत संस्था ’नीलिट’ (डोएक) से मान्यता प्राप्त हों, प्रशिक्षण कराने हेतु आवेदन कर सकती हैं। इच्छुक संस्थाओं द्वारा पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की बेबसाइट बैकवर्डवैलफयर.यूपी.जीओवी.आईएन
पर दिये गये लिंक एवं ओवीसी कम्प्यूटर ट्रेनिंग. यूपीएसडीसी.जीओवी. आईएन निर्धारित प्रारूप पर पुनः संशोधित तिथि 23.05.2022 से 28.05.2022 तक ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है। प्रशिक्षण हेतु दिशा-निर्देश/समय-सारणी उक्त बेबसाइट पर भी प्रदर्शित है।
संस्थाओं द्वारा ऑनलाईन आवेदन करने के उपरान्त उसकी हार्डकॉपी समस्त अभिलेखों एवं उपलब्ध संसाधनों से संबंधित विवरण सहित दिनांक 28.05.2022 तक अथवा इसके पूर्व ही जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के कार्यालय कक्ष सं0 118, विकास भवन, बदायूँ में अनिवार्य रूप से जमा करा दें।
