बदायूँ : बीते 18 मई को थाना इस्लामनगर जनपद बदायूं पर वादी सन्तोष कुमार पुत्र रामकुमार निवासी मौ0 किसान ग्रामीण बैंक मैन चौराहा कस्बा इस्लामनगर जनपद बदायूं ने लिखित तहरीर देकर सूचना दी कि उसकी बस नं0 यूपी 23टी 3450 को शहनवाज पुत्र मकसूद निवासी मौ0 मनिहार कस्बा व थाना इस्लामनगर जनपद बदायूँ के द्वारा चोरी कर ली गयी है इस सम्बन्ध में थाना इस्लामनगर पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस चोर की तलाश कर रही थी।

मंगलवार को थाना इस्लामनगर पुलिस द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए बस चोरी करने बाले 02 अभियुक्तगण शहनवाज पुत्र मकसूद निवासी मौ0 मनिहार कस्बा व थाना इस्लामनगर जनपद बदायूँ ,अफजाल अहमद पुत्र सददन हुसैन निवासी मौ0 मनिहार कस्वा व थाना इस्लामनगर जिला बदायूँ को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से चोरी की गयी बस को बरामद किया गया तथा अभियुक्त शाहनावाज उपरोक्त के कब्जे से एक अदद नाजायज चाकू बरामद हुआ । जिसके सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *