
बदायूँ : 13 मई। उत्तर प्रदेश शासन की स्मार्टफोन एवं टेबलेट वितरण योजना के अंतर्गत आज बदायूं जनपद के कुल 411 लाभार्थियों को टेबलेट वितरित किए गए। इस क्रम में सर्वप्रथम राजकीय पॉलिटेक्निक बदायूं के चारों ट्रेडज के अंतिम वर्ष के 169 छात्र छात्राओं को टेबलेट वितरण महेश चंद्र गुप्ता सदर विधायक एवं दीपा रंजन जिलाधिकारी के कर कमलों द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि सदर विधायक बदायूं ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा जैसा सोचेंगे वैसा ही करेंगे तथा जो हम बोलते हैं वही पूरे ब्रह्मांड में गूंजता है अतः आवश्यकता इस बात की है कि यह युवा वर्ग सकारात्मक दृष्टि से देश के विकास के बारे में सोचे, अपना एक लक्ष्य बनाएं तथा उसकी प्राप्ति के लिए भरपूर प्रयास करें। जिलाधिकारी ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में कभी भी काश शब्द को अपने बीच मत आने देना क्योंकि यह समय आपका आपके भविष्य बनाने का है आज से 5 वर्ष बाद जब आप रोजगार के विभिन्न क्षेत्रों में जाएंगे तो अपने साथियों को देखकर यह पश्चाताप नहीं होना चाहिए कि अपनी पढ़ाई के समय मैंने काश थोड़ी और मेहनत कर ली होती उन्होंने यह भी कहा कि जनपद के किसी भी बच्चे को जब भी कभी कोई समस्या हो या उनसे कोई जानकारी लेनी हो तो वह उनके पास किसी भी समय जा सकता है वह यह चाहती हैं कि उनके जनपद के बच्चे ऊंचे पदों पर पहुंच कर या विभिन्न स्वरोजगारो में जुड़कर जनपद का नाम रोशन करें। टेबलेट वितरण नोडल अधिकारी डॉ स्मिता जैन ने अपने संबोधन में बताया कि सरकार की यह कल्याणकारी योजना उन विषम परिस्थितियों में बनाई गई जब पूरा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा था और हमारे छात्र छात्राओं के सामने ऑनलाइन शिक्षण का विकल्प नहीं था सरकार ने देखा कि हमारे दूरदराज के क्षेत्रों में बच्चों के पास ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध नहीं है जिससे उनके शिक्षण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है इन सब को देखते हुए सभी संस्थानों में डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का प्रयोग किया जाने लगा तथा यह टेबलेट भी आपको इसी उद्देश्य के साथ दिया जा रहा है आप अपनी आगे की पढ़ाई के साथ साथ रोजगार के अवसर तलाशने में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जानने में एवं समाज के अंतिम पायदान तक उनको पहुंचाने में इसका सकारात्मक प्रयोग करेंगे। संस्थान के प्रधानाचार्य आरके श्रीवास्तव जी ने यह बताया कि उनके अंतिम वर्ष सभी छात्र छात्राओं को टेबलेट वितरण का कार्य पूरा हो चुका है।
राजकीय महाविद्यालय बदायूं स्नातकोत्तर फाइनल के 173 छात्र छात्राओं को सदर विधायक महेश गुप्ता एवं नगर पालिका नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल के कर कमलों द्वारा टेबलेट वितरित किए गए। विधायक ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं को शुभकामना देते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का उत्तरदायित्व आप जैसे युवा विद्यार्थियों का है यह जो टेबलेट आपको दिए जा रहे हैं उनका आप अपने साथ-साथ अपने समाज के विकास में भी प्रयोग कीजिए। दीपमाला गोयल ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है यदि वे सकारात्मक दृष्टि से डिजिटल मीडिया का उपयोग करेंगे तो निश्चित ही एक दिन हमारा देश विश्व गुरु कहलायेगा।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिल्सी में एमए फाइनल के 69 छात्र-छात्राओं को नगर विधायक के प्रतिनिधि के रुप में नवनीत शाक्य जनप्रतिनिधि द्वारा टेबलेट वितरण किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर वसुधा ने सभी का स्वागत करते हुए अपने संबोधन में छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं उन्हें उनके भविष्य को बनाने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करने के लिए कहा। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि बिल्सी क्षेत्र के विकास में यह टेबलेट वितरण की कार्य योजना अत्यंत लाभकारी साबित होगी एवं यहां के छात्र-छात्राएं विश्व स्तर का ज्ञान अर्जित कर पूरे देश एवं प्रदेश में अपना नाम रोशन करेंगे। शासन की कल्याणकारी योजना के टेबलेट वितरण कार्यक्रम में नगर के अन्य प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। आज 14 मई 2022 को भी जनपद के विभिन्न संस्थानों में टेबलेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
