आज दोपहर 1 बजे रसूलपुर स्थित नगर पालिका के डलाव पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती दीपमाला गोयल निरीक्षण करने पहुंचीं और वहां पर उपस्थित ट्रैक्टर ड्राइवरों से कूड़े को डलाव घर में सही से डालने का निर्देश देते हुए डलाव घर की व्यवस्था सही रखने का भी निर्देश दिया,साथ ही साथ ग्राम को जाने वाले सार्वजनिक मार्ग को साफ रखने के कड़े निर्देश दिए।

निरीक्षण के समय नगर पालिका परिषद के कार्यालय अधीक्षक रजनीश शर्मा, सफाई निरीक्षक केशव गंगवार व राजीव मालिक और लवी सिंह ,सत्यपाल उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *