बदायूँ : 25 मई। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कमाण्डर पूरनमल(अ0प्रा0) जनपद के भूतपूर्व सैनिक के आश्रितों व शहीद सैनिकों की वीर नारियों को अवगत कराया है कि उनके लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 में निदेशालय सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास उ0प्र0 लखनऊ द्वारा इनफॉर्मेशन टेक्नालाजी प्रशिक्षण (480 घंटे) का कम्पूटर कोर्स, टैली प्रशिक्षण कोर्स (180 घंटे), कम्पूटर फैशन डिजाइनिंग कोर्स (300 घंटे ) 30 दिन का एस0एस0बी0 कोचिंग निःशुल्क सरकार द्वारा कराये जाने का प्रावधान है। इच्छुक 12वी(इण्टरमीडियट परीक्षा) पास अभ्यर्थी अपना प्रार्थना पत्र, एक फोटो, आधार कार्ड की प्रति, हाई स्कूल व 12वीं की मार्कशीट की छायप्रति इस कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में शीघ्र जमा कर सकते हैं।
