जिला संवाददाता विजय कुमार वर्मा

बदायूँ : सड़क यातायात सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत विभिन्ना जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक कर लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया।

नगर के राजाराम महिला इंटर कॉलेज बदायूं में सड़क यातायात सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत नागरिकों को सड़क यातायात सुरक्षा के नियमों से अवगत कराने के लिए विद्यालय के पास वाले चौराहे पर बुधवार को एनएसएस की छात्राओं ने एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। जिसका शुभारंभ प्रधानाचार्या डॉ अनीता कुमारी ने किया। जिसमें लोगों को हेलमेट पहन बाइक चलाने, बाइक में तीन सवारी नहीं चलने, तेज गति से वाहन नहीं चलाने, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाकर ही वाहन चलाने, शराब के नशे मे वाहन नहीं चलाने, यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित अपने घर पहुंचने के लिए नुक्कड़ नाटक के माध्यम जागरूक किया। नुक्कड़ नाटक का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी सुलेखा ने किया। इस कार्यक्रम में दीपिका सूद तथा कुमारी मीनाक्षी की भी सहभागिता रही।

स्काउट गाइड की छात्राओं द्वारा गांधी नेत्र चिकित्सालय के आसपास यात्रियों एवं राहगीरों को शीतल जल पिलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *