बदायूँ : 25 मई। जिला कार्यक्रम अधिकारी आदीश मिश्रा ने जानकारी दी है कि वेबलिंक वेबकास्ट.जीओवी.आईएन/यूपी/आईसीडीएस के माध्यम से लाभार्थी व सीधे आम जन जुड़ सकते हैं। आई0सी0डी0एस0 द्वारा जन-मानस एवं लाभार्थियों को विभाग की सेवाआें, पोषण प्रबंधन, कुपोषण से बचाव के उपाय एवं पोषण शिक्षा आदि के सम्बन्ध में आज 26 मई 2022 गुरुवार को अपरान्ह 12ः00 से 02ः00 बजे के मध्य प्रमुख सचिव, बाल विकास एवं पुष्टाहार, उ0प्र0 शासन, लखनऊ के अध्यक्षता में ‘‘पोषण पाठशाला‘‘ का आयोजन किया जायेगा।

यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी ने देते हुए बताया कि कार्यक्रम का मुख्य थीम ‘‘शीघ्र स्तनपान-केवल स्तनपान‘‘ है। इस पाठशाला में विभागीय अधिकारियों के अतिरिक्त विषय विशेषज्ञों द्वारा थीम की आवश्यकता, महत्व एवं उपयोगिता आदि के सम्बन्ध में न सिर्फ चर्चा की जायेगी बल्कि वीडियों कान्फ्रेन्सिग के माध्यम से लाभार्थियां एवं अन्य द्वारा पूंछे गये प्रश्नों का उत्तर भी दिए जाएंगे। लिंक के माध्यम से कोई भी लाभार्थीं आम जन-मानस सीधे जुड़ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *