
बदायूँ : पुलिस लाइन स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल में शुक्रवार को गोष्ठी का आयोजन हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद की समस्त थानो पर गठित महिला विशेष टीम को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गयी।
इस दौरान एसएसपी डाॅ ओ पी सिंह द्वारा शासन की मंशा के अनुरुप महिलाओं/बालिकाओं को स्वावलंबी बनाने तथा उनके अधिकारों के संबंध में जागरुक करने व उनके साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम करने एवं उनमें सुरक्षा/आत्मविश्वास की भावना जागृत करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति प्रचलित अभियान को जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त उपस्थित महिला पुलिस कर्मियों के अपने-अपने क्षेत्र में “मिशन शक्ति” अभियान के तहत समस्त क्षेत्र मे जाकर 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076 दृमुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा आदि के संबंध में ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया।
एसएसपी ने बताया गया कि महिलाओं का सशक्तिकरण और स्वावलंबन शासन की प्राथमिकता है, मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में चेतना बढ़ाना और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी सहभागिता को बढ़ाना है । हम सबको मिलकर महिलाओं के सशक्तीकरण और उनमें जागरूकता के लिए प्रयास करना होगा, जो कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है । उन्होने सभी थानों से आयी महिला बीट पुलिस अधिकारी,एण्टी रोमियों दल को निर्देश दिये कि इस विशेष अभियान में महिलाओं व बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने का प्रशिक्षण, सुरक्षा, सम्मान के प्रति जागरूकता प्रदान किए जाने हेतु महिला बीट पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के स्कूल, कॉलेजों, गांवों ,सार्वजनिक स्थलों व स्थापित मिशन शक्ति कक्ष में नियमित रुप से जाकर बालिकाओं,महिलाओं से संवाद करें व शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में उन्हें जागरुक करें साथ ही साथ उनकी समस्याओं को सुने व उनका त्वरित निस्तारण कराये जाने का हरसम्भव प्रयास करें
अपराधों पर कानूनी कार्रवाई के बारे में दी गई जानकारी
इसके अतिरिक्त अपने-अपने क्षेत्र की प्रभावशाली महिलाओं,आगनवाड़ी कार्यकर्ता,एन.जी.ओ. आदि से लगातार समन्वय स्थापित कर महिलाओं को जागरुक करें। साथ ही साथ अपने क्षेत्र में पड़ने वाले विभिन्न स्कूल,कालेज में जाकर छात्र-छात्राओं से वार्ता करें व उन्हें बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा हेतु विभिन्न कानूनी धाराओं,नियमों व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों तथा महिलाओं के विरुद्ध घटित होने वाले अन्य अपराधों पर कानूनी कार्रवाई के सम्बंध में जानकारी देते हुए जागरुक करें ।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर , प्रभारी निरीक्षक महिलाथाना, प्रभारी निरीक्षक डीसीआरबी, जिला प्रोबेशन अधिकारी तथा प्रभारी वन स्टॉप सेंटर मय टीम उपस्थित रहे।
