
बदायूँ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिये गए निर्देशों के अनुपालन में प्रदेश में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या में कमी लाये जाने हेतु संबंधित सभी विभागों द्वारा सयुंक्त रूप से जागरूकता अभियान 19 मई से 31मई तक मनाया जाएगा। इसी क्रम मे मंगलवार को राजकीय महिला विश्विद्यालय बदायूं में छात्राओ को सहायक संभगीय परिवहन अधिकारी प्रशासन राम बचन गुप्ता एवं यात्रिकर अधिकारी रमेश प्रजापति द्वारा सड़क सुरक्षा संबंधी जकनकारी एवं यातायात नियम का पालन करने हेतु शपथ दिलाई गई ।
