
बदायूँ : राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें बनने के बाद पहली बार बदायूँ में आए संजय सिंह गंगवार का उनके समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
शुक्रवार को दोपहर राज्यमंत्री बदायूँ पहुँचे। तमाम कार्यकर्ता पहले से ही उनका अगवानी के लिए वहां पहुंच गए थे। भारतीय कुर्मी महासभा शाखा के पदाधिकारियों ने पटेल चौक पर शाल ओढ़ाकर राज्यमंत्री को सम्मानित किया एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी का तैल चित्र भेट किया।
इस अवसर पर सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, एड. कुलदीप कुमार सिंह पटेल, वेदप्रकाश सिंह राठौर, दुर्विजय सिंह, सतीश चन्द्र सिंह, जोगेंद्र सिंह राठौर, प्रेमपाल सिंह, रवीश कुमार, ब्रज किशोर, आशीष पटेल, रजत सिंह पटेल एवं कुर्मी समाज के लोगो द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
