बदायूँ : 24 मई। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ने अवगत कराया है कि परिवहन आयुक्त, उ०प्र० लखनऊ एवं सम्भागीय परिवहन अधिकारी, बरेली के पत्र द्वारा जनपद के समस्त थानाध्यक्षों एवं प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि थाना क्षेत्र में संचालित स्कूली वाहनों की बिना फिटनेस अथवा अद्योमानक का कोई भी स्कूल वाहन संचालित पाये जाने की दशा में वाहनों को आपके द्वारा निरूद्ध किया जाये तथा सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी बदायूँ द्वारा बिना फिटनेस 242 वाहनों का पंजीयन निलम्बित कर दिया गया है। इसके उपरान्त यदि कोई भी स्कूल अपने वाहन की फिटनेस नहीं कराता है तो पंजीयन निरस्त की कार्यवाही की जाएगी, जिसके लिए स्कूल स्वयं जिम्मेदार होगा
