बदायूँ : 25 मई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिये गए निर्देशों के अनुपालन में प्रदेश में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या में कमी लाये जाने हेतु संबंधित सभी विभागों द्वारा सयुंक्त रूप से जान जागरूकता अभियान 19 से 31 मई 2022 तक मनाया जाएगा।

बुधवार को ब्लूमिंगडेल स्कूल में छात्र व छात्राओ को राम बचन गुप्ता सहायक संभगीय परिवहन अधिकारी प्रशासन, सुहेल अहमद सहायक संभगीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन एवं स्कूल प्रबंधक ज्योति महंदीरत्ता द्वारा सड़क सुरक्षा संबंधी पम्प्लेट वितरित कर जानकारी एवं यातायात नियम का पालन करने हेतु शपथ दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *