जिला संवाददाता
विजय कुमार वर्मा
बदायूँ : हिंदू जागरण मंच ने शुक्रवार को शिव देवी सरस्वती विधा मन्दिर मे शस्त्र पूजन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकतंत्र सेनानी राम किशोर ने की।कार्यक्रम का शुभारंभ हिंदू जागरण मंच जिलाध्यक्ष मुकेश वर्मा व भाजपा महिला मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री रजनी मिश्रा ने भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया तत्पश्चात उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने शस्त्रों का पूजन किया | कार्यक्रम के दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष जोगपाल सिहं ने विजय दशमी पर्व की महत्वा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समस्त हिंदू समाज को देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए और सभी को विजयदशमी पर बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी।
जिलाध्यक्ष मुकेश वर्मा ने कहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उसके सभी अनुषंगिक संगठनों द्वारा विजयादशमी के पर्व पर शस्त्र पूजन का आयोजन किया जाता है। आरएसएस के संस्थापक सर संघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने संघ के शुभारंभ के लिए विजयादशमी का ही दिन चुना था। हिंदू समाज के असंगठित जीवन को नई दिशा देने की यह उनकी पहल थी। अब हर वर्ष विजयादशमी के पर्व पर संघ की सभी शाखाओं में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम होता है। शास्त्र और शस्त्र दोनों हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। जिस प्रकार से शास्त्र द्वारा हमे सामाजिक और व्यवहारिक जीवन में अनुकूलता प्राप्त होती है, उसी प्रकार शस्त्र द्वारा हमें सामाजिक जीवन में सुरक्षा मिलती है। हमारे सभी देवी-देवता स्वयं शास्त्र के साथ शस्त्र भी धारण किये रहते हैं। शस्त्रों का पूजन इस विश्वास के साथ किया जाता है कि यह प्राणों की रक्षा करते हैं और अन्याय का उन्मूलन करते हैं। विजयादशमी के पर्व पर शस्त्र पूजन का विशेष महत्व है।
शक्ति पूजन कार्यक्रम में अभिषेक सक्सेना प्रांतीय कार्यालय प्रमुख, बदायूँ शिखर समाचार पत्र के संपादक वासुदेव शास्त्री,उपाध्यक्ष मोहन बजरंगी, नगर अध्यक्ष अमित सक्सेना नगर महामंत्री गौरव अरोरा, सुनील गुर्जर ,दीपक, आयुष वर्मा, अर्जुन शर्मा, विशाल वैश्य,भोले ठाकुर, सुमित आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।