बदायूॅं : अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन नई दिल्ली (रजि०) के पदाधिकारियों द्वारा भगवान ढाबा पर बैठक का आयोजन किया गया।
अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन, नई दिल्ली (रजि०) की बदायूं ईकाई द्वारा दिनांक 05-06-2022 उझानी-बदायूं रोड स्थित भगवान ढाबा पर एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष योगेश पुरी द्वारा मौजूद पदाधिकारियों को संगठन द्वारा आगामी अगस्त माह में किए जाने वाले निर्धन बेटियों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम की जानकारी अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाने और कार्यक्रम को सफल बनाने जल्द से जल्द बेटियों के विवाह का पंजीकरण कराने के बारे में विचार-विमर्श किया गया। जिसके बाद अधिक जानकारी हेतु निम्न पदाधिकारियों को जानकारी 7251024509, 8171416960 देने की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में, जिला उपाध्यक्ष कुंवरपाल शर्मा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष कल्पना मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा राजकमल यादव, संजीव कुमार, रामनिवास शर्मा, नन्हीं देवी, राजाराम हलवाई, पंकज यादव, डा० नन्हें सिंह, अखिलेश यादव तथा मीनाक्षी आदि मौजूद रहीं।