इस मॉडर्न जमाने में हर लड़की और लड़के का ब्वॉयफ्रैंड और गर्लफ्रैंड होना आम सी बात है। लड़कियों को स्टाइलिश, अच्छे स्टेट्स और गुड लुकिंग वाले लड़के बहुत पसंद आते हैं। एक बात और अच्छी लड़कियों को बुरे लड़के ज्यादा पसंद आते हैं लेकिन यहां बुरे लड़के से मतलब किसी क्रिमिनल से नहीं बल्कि अपनी पसंद को सबसे ऊपर रखने वालों से है। यानी ऐसे लड़के जो थोड़े टफ हों और अपनी शर्तों पर जिन्दगी जीते हों।
ऐसे लड़के दूसरों की बजाए पहले अपने बारे में सोचते हैं। इनकी लाइफ में इमोशन्स ज्यादा मायने नहीं रखते हैं। वहीं एक अच्छा लड़का हर समय इस कोशिश में रहता है कि वो कैसे भी करके अपनी गर्लफ्रैंड को खुश रखे लेकिन फिर भी उनकी बजाए ज्यादातर लड़कियां राउडी और टफ लड़कों को ही पसंद करती हैं।
लड़कियों की इस आदत को लेकर कई स्टडी भी की गई हैं। ह्यूमन नेचर पर रिसर्च करने वाले शोधकर्त्ताओं की मानें तो महिलाओं को लगता है कि वह बुरे से बुरे आदमी को सुधार सकती हैं। ऐसा करके उन्हें थ्रिल महसूस होता है। वैसे तो आप इन्हें बचकानी आदत ही कह सकते गै, जिसमें मन उसी काम को करने में करता है, जिसके लिए उन्हें बार-बार मना किया जाता है।
ऐसा कर उन्हें अजीब सी खुशी मिलती है। वहीं इस बात को लेकर यह तर्क दिया गया है कि ऐसे लड़कों को सुधारना लड़कियां अपनी जिम्मेदारी समझती हैं हालांकि स्टडी में यह बात भी सामने आई है कि एक वक्त के बाद लड़कियों को सीधे और शरीफ लड़के ही पसंद आते हैं। वहीं, जब बात लाइफपार्टनर चुनने की आती है तो वह हमेशा उनकी भावनाओं को समझने वाले लड़कों को ही अपने लिए चुनती हैं।