शनिवार, 6 मार्च को चंद्र दिनभर वृश्चिक राशि में रहेगा। रात में चंद्र धनु राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। इस वजह से मूसल नाम का अशुभ योग बन रहा है। शनिवार का कारक ग्रह शनि है। किसी शनि मंदिर में या किसी जरूरतमंद व्यक्ति को तेल का दान करें। शं शनैश्चराय नम: मंत्र का जाप करें।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भांबी के अनुसार जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा 6 मार्च का दिन…
मेषः
पॉजिटिव- आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता अनुसार काम करें। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों की करियर संबंधी किसी समस्या का समाधान होने से घर पर खुशी भरा वातावरण रहेगा।
नेगेटिव– अपनी किसी नकारात्मक आदत को छोड़ने का भी प्रयास करना जरूरी है। इस समय अपने प्रतिद्वंद्वियो की गतिविधियों से अनभिज्ञ ना रहें। अगर किसी प्रकार के ऋण संबंधी लेनदेन की बात चल रही है तो आज उसे स्थगित रखने में ही भलाई है।
व्यवसाय– व्यवसाय संबंधी कोई समस्या हल होगी तथा किसी नए कार्य के शुरू करने संबंधी रूपरेखा भी बनेगी। इस समय स्टाफ संबंधी गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। कार्यक्षेत्र से जुड़े सभी फैसले स्वयं ही लें।
लव– घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रत्येक कार्य में जीवन साथी तथा पारिवारिक सदस्यों की सलाह लेना संबंधों में और अधिक नजदीकियां लाएगा।
स्वास्थ्य– मौसमी प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इस समय घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की भी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग– हरा
भाग्यशाली अंक– 3
वृषः
पॉजिटिव– स्थान परिवर्तन संबंधी योजनाओं को कार्य रूप देने के लिए उचित समय है, लेकिन भावुकता की बजाए चतुराई और विवेक से काम लेना परिस्थितियों को आपके अनुकूल करेगा। आपका संतुलित व्यवहार आपको शुभ-अशुभ प्रत्येक स्थिति में सामंजस्य बनाकर रखने में मदद करेगा।
नेगेटिव– किसी की गलत बात पर गुस्सा जाहिर करने की बजाय सूझबूझ से काम लें। अन्यथा परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं। बेहतर होगा कि किसी भी परेशानी में अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें।
व्यवसाय– व्यवसायिक स्थितियां बेहतर हो रही हैं, लेकिन निवेश करने के लिए समय अभी अनुकूल नहीं है। इस समय कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव भी लाने की जरूरत है। ऑफिस में अत्यधिक कार्य होने की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।
लव– दांपत्य जीवन सुख-शांतिपूर्ण रहेगा। परिवार में डिसिप्लिन बनाकर रखना आपका दायित्व है।
स्वास्थ्य– स्वास्थ्य ठीक रहेगा। ज्यादा व्यस्तता की वजह से नसों में खिंचाव तथा दर्द की समस्या रह सकती है।
भाग्यशाली रंग– आसमानी
भाग्यशाली अंक– 6
मिथुनः
पॉजिटिव– अपने दिमाग की अपेक्षा दिल की आवाज सुनें। निश्चित ही आपको कोई सकारात्मक अनुभूति होगी। सकारात्मक व्यक्तित्व आपके कार्य को योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण करने में मदद करेगा। युवा वर्ग भी गंभीरता से जीवन के मूल्यों को समझेंगे।
नेगेटिव– कभी-कभी अत्यधिक काम की वजह से कुछ तनाव रह सकता है। घर की समस्याओं को सुधारने में परिवारजनों का सहयोग अवश्य लें। विद्यार्थियों को गलत संगति से दूर रहना जरूरी है।
व्यवसाय– व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य रहेगी। रुकी हुई पेमेंट वगैराह प्राप्त करने के लिए समय अनुकूल है। इस समय भविष्य संबंधी योजनाओं की अपेक्षा वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। अपने उचित समय का इंतजार करना जरूरी है।
लव– दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए विवाह संबंधी शुभ अवसर भी बनेंगे।
स्वास्थ्य– स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए संतुलित आहार और दिनचर्या रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग– लाल
भाग्यशाली अंक– 1
कर्कः
पॉजिटिव– इस समय ग्रह गोचर आपके लिए किसी नई उपलब्धि का निर्माण कर रहा है, जो कि भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। अपनी पिछली कुछ कमियों से सीखकर आप अपनी दिनचर्या में और अधिक बेहतर सुधार लाने की कोशिश करेंगे।
नेगेटिव– वरिष्ठ तथा अनुभवी लोगों से सलाह लेने में संकोच ना करें। कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपको अपने लक्ष्य से भटका सकते हैं। अचानक ही कोई बड़ा खर्चा सामने आने से बजट गड़बड़ा सकता है।
व्यवसाय– पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में लाभदायक परिस्थितियां बन रही है। व्यापार को विस्तृत करने संबंधी भी योजनाएं बनेगी। उचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्मचारियों के सुझाव पर भी ध्यान अवश्य दें।
लव– पति-पत्नी के संबंध खुशनुमा रहेंगे। शॉपिंग और मौज मस्ती में भी समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंध में किसी प्रकार के अलगाव की स्थिति बन सकती है।
स्वास्थ्य– सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या से राहत पाने के लिए अपने खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखना जरूरी है और तनाव को हावी ना होने दें।
भाग्यशाली रंग– सफेद
भाग्यशाली अंक– 3
सिंहः
पॉजिटिव– घर के किसी सदस्य की बेहतरीन उपलब्धि पर उत्सव का माहौल रहेगा। अगर इस समय कोई प्रॉपर्टी संबंधी कार्य रुका हुआ है, तो उसे भी पूरा करने के लिए उत्तम समय है। नजदीकी संबंधियों के साथ मेल मिलाप से भी खुशी होगी।
नेगेटिव– उधार संबंधी किसी भी प्रकार के कार्यों से दूर रहें, धोखा होने की आशंका है। किसी भी काम पर ज्यादा सोच-विचार ना करके तुरंत निर्णय लें, अन्यथा उत्तम समय हाथ से निकल सकता है।
व्यवसाय– व्यवसायिक कार्य प्रणाली में सुधार लाने की जरूरत है। हालांकि कोई भी लिया गया ठोस निर्णय बेहतरीन साबित होगा, लेकिन अपनी योजनाएं अपने तक ही सीमित रखें। सरकारी कार्यालय में माहौल कुछ नकारात्मक रह सकता है।
लव– घर की छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज रखें। इससे संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। मित्रों से मेल मुलाकात होने से मानसिक रूप से बहुत ही रिलैक्स महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य– ज्यादा काम के दबाव की वजह से पैरों में दर्द व थकान की स्थिति रहेगी। समय-समय पर उचित आराम भी अवश्य लें।
भाग्यशाली रंग– बादामी
भाग्यशाली अंक– 2
कन्याः
पॉजिटिव– आज की स्थिति काफी संतोषजनक है। हर परिस्थिति में आप सामंजस्य बनाकर रखेंगे। घर पर किसी धार्मिक उत्सव संबंधी योजना भी बनेगी। घर में परिवार जनों के साथ समय व्यतीत करके आप अपने आपको तरोताजा महसूस करेंगे।
नेगेटिव– अगर किसी से कोई वादा किया है, तो उसे अवश्य पूरा करें। अन्यथा लोगों के समक्ष आपकी छवि बिगड़ भी सकती है। बच्चों की गतिविधियों और संगति पर भी नजर रखना जरूरी है। बेहतर होगा कि उन्हें सकारात्मक गतिविधियों में व्यस्त रखें।
व्यवसाय– कार्यक्षेत्र में कोई भी नया काम शुरू करने से पहले घर के वरिष्ठ तथा अनुभवी सदस्यों की सहमति अवश्य लें। धन के लेनदेन संबंधी कार्यों में अचानक ही कोई लाभदायक स्थिति बनेगी, लेकिन कुछ कानूनी और निवेश संबंधी जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है।
लव– घर में मेहमानों के आगमन से वातावरण खुशनुमा और सकारात्मक बनेगा। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में तब्दील हो सकती है।
स्वास्थ्य– गले में इंफेक्शन और खांसी, जुकाम जैसी दिक्कत रहेगी। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग– केसरिया
भाग्यशाली अंक– 3
तुलाः
पॉजिटिव– किसी विशेष कार्य संबंधी योजनाएं आज क्रियान्वित होंगी। लोगों की परवाह ना करके अपनी योग्यता अनुसार मन मुताबिक कार्यों पर ध्यान केंद्रित रखें। निश्चित ही आपको सफलता हासिल होगी। सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा।
नेगेटिव– कभी-कभी इगो और अति आत्मविश्वास आपको अपने लक्ष्य से भटका सकता है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें, क्योंकि अकस्मात ही कोई बड़ा खर्चा सामने आ सकता है।
व्यवसाय– अधिकतर व्यवसायिक कार्य निर्विघ्न पूरे होते जाएंगे। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी, लेकिन टैक्स और लोन संबंधी मामलों पर पुनर्विचार करने की जरूरत है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्यों को पूरी निष्ठा से करें क्योंकि पदोन्नति के अवसर बन रहे हैं।
लव– घर का वातावरण मधुर बना रहेगा। अचानक ही किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।
स्वास्थ्य– जोड़ो में दर्द जैसी समस्या बढ़ने से कार्यप्रणाली में कमीं आ सकती है और कुछ डिप्रेशन जैसी स्थिति भी बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग– सफेद
भाग्यशाली अंक– 5
वृश्चिकः
पॉजिटिव– आज आप अपने कार्य को जितने अधिक परिश्रम से करेंगे, उसी के अनुरूप आपको उचित परिणाम भी हासिल होगी। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपकी आस्था रहेगी और आपकी जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।
नेगेटिव– इस समय व्यक्तिगत जीवन से जुड़े किसी भी कार्य में रिस्क ना लें। क्योंकि बड़े नुकसान होने की स्थिति बन रही है। घर के बुजुर्गों का मान-सम्मान बनाकर रखें और उनकी सलाह और मार्गदर्शन का अनुसरण भी करें।
व्यवसाय– आज मार्केटिंग संबंधी सभी कार्यों को स्थगित रखें। क्योंकि किसी प्रकार की गलतफहमियां होने से नुकसान हो सकता है। दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपने विचारों को ही प्राथमिकता दें। नौकरी पेशा लोगों के भी अपने अधिकारियों से संबंध उत्तम बने रहेंगे।
लव– अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए समय निकालना सबको खुशी देगा और परिवार में आपसी प्यार और सामंजस्य बना रहेगा।
स्वास्थ्य– शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। कुछ समय एकांत और प्रकृति के सानिध्य में भी अवश्य व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग– ऑरेंज
भाग्यशाली अंक– 6
धनुः
पॉजिटिव– संतोषजनक समय चल रहा है। जल्दबाजी की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से काम निपटाने का प्रयास करें। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियां आपकी सकारात्मक तथा संतुलित कार्य प्रणाली द्वारा काफी हद तक सुलझ जाएंगी।
नेगेटिव– ध्यान रखें कि किसी मित्र अथवा रिश्तेदार की गलत सलाह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं। बेहतर होगा कि अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें। स्वभाव में इगो और अति आत्मविश्वास जैसी नकारात्मक परिस्थितियों पर काबू पाना जरूरी हैं।
व्यवसाय– आय के साधनों में कुछ कमीं रह सकती हैं, लेकिन जल्दी ही परिस्थितियां आपके पक्ष में होगी, इसलिए अपने कार्यों के प्रति पूरी तरह एकाग्रचित्त रहें। नौकरी पेशा लोगों को आज ऑफिस में सामंजस्य बिठाने में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
लव– आपके मुश्किल समय में जीवन साथी तथा परिवारजनों का सहयोग आपके लिए संजीवनी का कार्य करेगा, लेकिन प्रेम संबंधों में कभी-कभी अविश्वास जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं।
स्वास्थ्य– पाचन प्रणाली कमजोर रहेगी। हल्का और सुपाच्य भोजन ग्रहण करें।
भाग्यशाली रंग– लाल
भाग्यशाली अंक– 8
मकरः
पॉजिटिव– पिछले कुछ समय से चल रही थकान भरी दिनचर्या से सुकून पाने के लिए कुछ समय अपनी रूचि संबंधी कार्यों में भी व्यतीत करें। रचनात्मक तथा मन मुताबिक गतिविधियों में व्यस्तता आपको नई ऊर्जा प्रदान करेंगी।
नेगेटिव– किसी भी जोखिम पूर्ण कार्या को करने से दूर रहें। लापरवाही में आकर किसी नियम का भी उल्लंघन ना करें। किसी कानूनी पचड़े में भी फंस सकते हैं। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखना अति आवश्यक है।
व्यवसाय– व्यवसायिक क्षेत्र में मैनेजमेंट तथा कर्मचारियों के बीच तालमेल बनाकर रखना जरूरी है। कुछ भरोसेमंद पार्टियों से आपको नए प्रस्ताव मिलेंगे जो कि लाभदायक भी रहेंगे। मीडिया तथा मार्केटिंग संबंधी कार्यों को आज ना करें।
लव– पति-पत्नी के आपसी संबंध उत्तम रहेंगे। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता बनाकर रखें, तथा एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य– ज्यादा तनाव की वजह से हार्मोन संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। ध्यान और मेडिटेशन भी इसका उचित इलाज है।
भाग्यशाली रंग– बादामी
भाग्यशाली अंक– 4
कुंभः
पॉजिटिव– आज दिनचर्या में कुछ अप्रत्याशित बदलाव आएगा, यह बदलाव आपके लिए सकारात्मक रहेगा। महिलाओं के लिए विशेष रूप से लाभदायक परिस्थितियां बन रही है। किसी समारोह में जाने का भी आमंत्रण मिलेगा।
नेगेटिव– ध्यान रखें कि किसी बीती हुई नकारात्मक बात का प्रभाव आपकी कार्य क्षमता पर पड़ सकता है। पेमेंट का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। किसी भी प्रकार की उधारी की वजह से संबंध खराब हो सकते हैं।
व्यवसाय– इस समय बेहतरीन व्यवसायिक परिस्थितियां बन रही हैं। यह समय अपने संपर्क सूत्र और कार्यप्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने का है। कार्यक्षेत्र में अनुशासन और नियमों को और अधिक मजबूत करना होगा।
लव– पति-पत्नी में सहयोगात्मक व्यवहार रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य– पैरों में दर्द और सूजन की समस्या बढ़ सकती है। अपनी नियमित जांच करवाएं तथा बेहतर इलाज लें।
भाग्यशाली रंग– जामुनी
भाग्यशाली अंक– 7
मीनः
पॉजिटिव– रिश्तेदारी में किसी समारोह में लोगों से मेल मुलाकात खुशी प्रदान करेगी। कुछ अनुभवी लोगों के सानिध्य में आपको सकारात्मक अनुभव भी सीखने को मिलेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी किसी भी कार्य को पूरा करने के लिए उचित समय है।
नेगेटिव– अपनी योजनाओं और गतिविधियों की चर्चा किसी के भी सामने ना करें। अपने काम की अधिकता को घर के अन्य सदस्यों के साथ बांट ले, इससे आप अपने काम को बहुत अधिक सरलता से पूरा कर पाएंगे।
व्यवसाय– कार्यक्षेत्र में आपकी सूझबूझ और विवेक द्वारा व्यवस्था में सुधार आएगा। व्यापार में गति आएगी तथा नए ऑर्डर और अनुबंध भी मिलेंगे। कोई ऑफिशियल यात्रा हो सकती है जो आपके लिए लाभदायक साबित होगी।
लव– दाम्पत्य जीवन में छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज रखें। इससे आपसी नजदीकियां बढ़ेंगी। विवाहेत्तर संबंधों में दिलचस्पी ना लें।
स्वास्थ्य– किसी प्रकार की एलर्जी और पेट खराब होने जैसी समस्या से जूझना पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग– क्रीम
भाग्यशाली अंक– 9