घर को सुंदर बनाने के लिए हम कई तरह के टिप्स अपनाते हैं। कई बार घर के डेकोरेशन के वक्त हम वास्तु को भूल जाते है और कई बार वास्तु के चक्कर में घर का नक्शा बिगाड़ लेते है। ऐसे में समझ नहीं आता है कि इंटीरियर डेकोरेशन के वक्त किन चीजों का ध्यान रखा जाए ताकि वास्तु और खूबसूरती दोनों बरकरार रहे। आज हम आपको फेंगशुई के बारे बताएंगे, जिससे आप घर का वास्तु और खूबसूरती दोनों बनाए रख सकते हैं। फेंगशुई में घर में सुख-समृद्धि लाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं।

जो व्यक्ति इन उपायों को अपनाता है उसके जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं रहती। असल में फेंगशुई को चीन का वास्तु शास्त्र कहा जाता है। इसमें बहुत सी ऐसी चीजें शामिल होती हैं। जिनको सही दिशा और स्थान पर रखने से आपके घर और ऑफिस में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इतना ही नहीं फेंगशुई की इन चीजों को घर में रखने से आपका घर भी बहुत सुंदर लगने लगता है, तो आइए जानते हैं पैसों की तंगी दूर करने के लिए फेंगशुई के पास क्या हैं उपाय।

बोनसाई देता है तरक्की

चीनी मान्यता के अनुसार बोनसाई का पौधा घर में लगाने से व्यक्ति के जीवन में तरक्की और खुशियां आती हैं।माना जाता है कि समय के साथ यह पौधा जितना ज्यादा बडा होता रहता है आप अपने जीवन में उतनी ही प्रगति करते हैं।यही वजह है कि चीनी लोग अपने घर में बोनसाई के पौधे अवश्य लगाते हैं। इसके अलावा यह पौधा आपके घर की सुंदरता भी बढ़ाता है।

फुक लुक साऊ देते हैं सेहत और भाग्य

चीन के लोग अपने घरों में फुक लुक साऊ की प्रतिमाएं जरूर रखते हैं। ये तीनों प्रतिमाएं चीन के तीन देवताओं की मानी जाती हैं। मान्यता है की ये तीनों भाग्य, स्वास्थ्य तथा धन के देवता हैं। इनकी प्रतिमा घर में लगाने से आपको ये तीनों चीजें भरपूर मात्रा में मिलती हैं।इसके अलावा आपके घर की सुंदरता भी बनी रहती है।

तीन कछुए मतलब सुख

यह अपने आप में एक अलग तथा अजीबोगरीब प्रतिमा होती है। इस प्रतिमा में एक के ऊपर एक तीन कछुए बैठे होते हैं। फेंगशुई में इन तीनों को सुख, शांति तथा वैभव का प्रतीक माना गया है। इनको घर पर रखने से आपको ये तीनों चीजें मिलती हैं तथा आप अपने जीवन में तरक्की करने लगते हो।

चीनी मेंढक से दूर होगी पैसों की तंगी

मेंढक को चीन में देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। यहां के घरों की दहलीज पर मेढक के चित्र बने होते हैं। फेंगशुई का मेंढक खास होता है। इसके तीन पैर होते हैं और इसके मुंह में एक सिक्का दबा हुआ होता है। इस मेंढक को हमेशा घर के बाहर रखा जाता है। मान्यता है की घर के अंदर इसको रखने से घर से सारा पैसा चला जाता है। यही वजह है कि लोग इसे अपने घर के बाहर लगाते हैं। फेंगशुई की ये चार चीजें अपने घर में रखने से आपका घर सुंदर भी लगता है और घर में कभी पैसों की कमी भी नहीं रहती।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *