बच्‍चे के लिए सबसे प्‍यारा और यूनीक नाम ढूंढना काफी मुश्किल होता है। अक्‍सर पेरेंट्स को इस काम में काफी मेहनत करनी पड़ती है। हिंदू धर्म में शिशु के जन्‍म के बाद उसका नामकरण करने की प्रथा है। कहते हैं कि नाम ऐसा होना चाहिए जो बच्‍चे को गुणों से भर दे और उसके जीवन में पॉजिटिविटी लेकर आए।

यहां हम आपको लड़कों के लिए हिंदू नामों की लिस्‍ट दिखा रहे हैं। आपको अपने बेटे के लिए इनमें से कोई एक नाम जरूर पसंद आएगा।

लड़कों के नाम की सूची

आदविक : ‘अ’ अक्षर से शुरू होने वाला यह नाम संस्‍कृत भाषा से लिया गया है। आदविक नाम का मतलब होता है अद्वितीय, असामान्य, अलग और अनूठा।

निर्वेद : लड़कों के इस नाम का मतलब ईश्‍वर का उपहार और भगवान की भेंट होता है। अगर आप भी अपने बेटे को ईश्‍वर का उपहार मानते हैं, तो उसे निर्वेद नाम दे सकते हैं।

बच्‍चों के नाम हिंदी में

अथर्व : भगवान गणेश को अथर्व नाम से भी जाना जाता है। चार वेदों में से एक अथर्व वेद भी है। वहीं वेदों का ज्ञान रखने वाले व्‍यक्‍ति को भी अथर्व कहते हैं।

विवान : हिंदू धर्म में भगवान कृष्ण को विवान भी कहा जाता है। विवान नाम का मतलब होता है जो जिंदगी को भरपूर मन से जीना चाहता हो और सुबह के समय की सूर्य की किरणों को भी विवान कहते हैं।

बच्‍चों के नाम की लिस्‍ट

देवांश : देव के अंश को देवांश कहते हैं। अगर आपके बेटे का नाम ‘द’ अक्षर से निकला है, तो आप उसे देवांश नाम दे सकते हैं। देवांश नाम संस्‍कृत भाषा से आया है।

कार्तिक : ‘क’ अक्षर से शुरू होने वाला यह नाम भी संस्‍कृत भाषा से मिला है। कार्तिक नाम का मतलब होता है साहसी और बहादुर। भगवान शिव के पुत्र का नाम भी कार्तिकेय है।

काव्‍यांश : यह संस्‍कृत नाम है जिसका मतलब होता है बुद्धिमान, चतुर और ज्ञानी व्‍यक्‍ति।

लड़कों के नाम की लिस्‍ट

परीक्षित : यह नाम ‘प’ अक्षर से शुरू होता है। परीक्षित नाम का मतलब होता है जो व्‍यक्‍ति परीक्षण से गुजरा हो या जिसे परीक्षा से गुजरना पड़ा हो।

रणवीर : इस हिंदू नाम का मतलब होता है युद्ध का हीरो और शूरवीर। बॉलीवुड एक्‍टर रणवीर सिंह का नाम भी पॉपुलर है।

बेटे का क्‍या नाम रखें

रोहन : यह भारतीय मूल का नाम है। रोहन नाम का मतलब होता है खिलना और फलना-फूलना। अगर आपके बेटे का नाम ‘र’ अक्षर से निकला है, तो आप उसका रोहन नाम रख सकते हैं।

सोहम : ‘स’ अक्षर से शुरू होने वाले इस नाम का मतलब है हर आत्‍मा और इंसान में भगवान का होना।

बेबी बॉय नेम

उत्‍कर्ष : लड़कों के लिए यह भी बहुत प्‍यारा नाम है। आप अपने बेटे का उत्‍कर्ष नाम रख सकते हैं। उत्‍कर्ष नाम का मतलब होता है जगाना, उत्तेजित होना और चेतना में रहना।

वैभव : जिस व्‍यक्‍ति के पास सभी तरह की सुख-सुविधाएं और सुख-साधन हो, उसे वैभव कहते हैं। वैभव नाम का मतलब बुद्धिमान और शांतिमय होता है।

लड़कों का नाम

यक्षित : सर्वशक्‍तिमान ईश्‍वर को यक्षित कहते हैं। यक्षित नाम का मतलब होता है जिसका अस्तित्‍व कभी खत्‍म न हो। ये बहुत ही अनोखा नाम है।

वीर : यह संस्‍कृत नाम है। वीर नाम का अर्थ होता है साहसी और शूरवीर।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *