8 अगस्त रविवार को बुध कर्क से सिंह राशि में आ चुका है। इस राशि में ये ग्रह इसी महीने की 26 तारीख तक रहेगा। अब ये ग्रह अपने मित्र ग्रह सूर्य की राशि में रहेगा। इसके साथ मंगल और शुक्र भी रहेंगे। जिससे इसका शुभ और अशुभ दोनों तरह का असर देखने को मिलेगा। जिससे देश में बड़ी आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी। लोग निवेश ज्यादा करने लगेंगे, लेकिन बीमारियों का संक्रमण बढ़ने की भी आशंका है। बुध के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर भी देखने को मिलेगा।
पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र बताते हैं कि बुध ग्रह बुद्धि, विद्या, डॉक्टर, अधिकारी वर्ग, गला, त्वचा, छाती और उत्तर दिशा का कारक ग्रह माना जाता है। इस ग्रह का राशि परिवर्तन होने पर 12 में से 5 राशियों के लिए अच्छा समय रहेगा। कर्क, तुला, वृश्चिक, मकर और मीन राशि वाले लोगों को धन लाभ और किस्मत का साथ मिलेगा। इनके अलावा सिंह, कन्या, धनु और कुंभ राशि वाले लोगों के कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। वहीं, मेष, वृष और मिथुन राशि वालों पर इस ग्रह का मिला-जुला असर रहेगा।
मेष – नौकरी और बिजनेस में अच्छा बदलाव हो सकता है। सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा। नए कामों की योजनाएं बनेंगी। नए लोगों से मदद मिलेगी। रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। दोस्तो, भाइयों और साथ काम करने वालों से भी मदद मिलेगी।
वृष – बुध के कारण महत्वाकांक्षाएं बढ़ सकती हैं। नौकरीपेशा और कारोबारी लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में संभलकर रहना होगा। निवेश करने से पहले किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें। वरना पैसा उलझ सकता है। विवाद होने के योग भी हैं, संभलकर रहना होगा।
मिथुन – बुध का राशि बदलना आापकी सेहत के लिए ठीक नहीं है। कारोबारी लोगों को सोच-समझकर फैसले लेने होंगे। लेने-देन या निवेश की योजनाएं बनेंगी। प्रॉपर्टी खरीदी या बिक्री से जुड़े महत्वपूर्ण मामले सामने आ सकते हैं। फायदा होने के योग हैं।
कर्क – दोस्तों, भाइयों और साथ काम करने वाले लोगों से मदद मिल सकती है। मेहनत बढ़ेगी लेकिन उसका फायदा मिलेगा। किस्मत का साथ भी मिल सकता है। कारोबार बढ़ सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी नए मामले सामने आ सकते हैं।
सिंह – दौड़-भाग बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों में संभलकर रहना होगा। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। जॉब और बिजनेस में विवाद की स्थिति भी बन सकती है। सेहत के मामलों में संभलकर रहें। दूर स्थान के लोगों से मदद नहीं मिलने से दुखी हो सकते हैं।
कन्या – बुध के कारण फालतू खर्चा बढ़ सकता है। सोच-समझकर बोलना होगा वरना आपकी बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है। नौकरी और बिजनेस में संभलकर रहना होगा। आर्थिक मामलों में भी संभलकर रहना होगा। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा।
तुला – बिजनेस मे फायदे वाला समय रहेगा। आर्थिक परेशानियों में राहत मिल सकती है। अधिकारियों या बड़े लोगों से कामकाज में मदद मिल सकती है। रुके हुए सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। अचानक धन लाभ होने के भी योग बन रहे हैं।
वृश्चिक – कार्यक्षेत्र के लिए अच्छा समय है। नौकरी और बिजनेस में आगे बढ़ने के योग बन रहे हैं। शेयर-मार्केट से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। मीडिया फिल्ड से जुड़े लोगों के लिए भी अच्छा समय है। कामकाज की तारीफ हो सकती है।
धनु – बुध के राशि बदलने से सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। दुश्मनों के कारण परेशान हो सकते हैं। विवाद होने के योग बन रहे हैं। खर्चा और धन हानि होने की भी आशंका है। इन दिनों में कर्जा लेने से बचें।
मकर – बुध के प्रभाव से रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। किस्मत का साथ मिलेगा। मेहनत का फायदा भी होगा। नए लोगों से अच्छे संबंध बनेंगे। माता-पिता के साथ समय बीतेगा। पारिवारिक मतभेद दूर हो सकते हैं। धार्मिक यात्राओं के योग भी हैं।
कुंभ – साझेदारी के काम करने वाले लोगों के लिए समय ठीक नहीं है। दांपत्य जीवन के लिए समय ठीक नहीं रहेगा। पारिवारिक मामलों में मतभेद हो सकता है। आर्थिक मामलों में संभलकर रहना होगा। संतान संबंधी कामों में व्यस्तता रहेगी।
मीन – नौकरी और बिजनेस में मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। फायदेमंद निवेश और लेन-देन हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के काम की तारीफ हो सकती है। दांपत्य जीवन के लिए अच्छा समय रहेगा। नया वाहन खरीदने का मन बन सकता है।