10 अगस्त, मंगलवार के ग्रह-नक्षत्र 6 राशियों के लिए शुभ रहेंगे। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी का कहना है कि आज मेष राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। वृष राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं। कन्या राशि वालों का खास काम पूरा हो सकता है। जिसकी वजह से आर्थिक स्थिति में भी सुधार के योग हैं। धनु राशि वालों के रुके काम पूरे हो सकते हैं और मीन राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं। इनके अलावा मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, मकर और कुंभ राश वालों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- अपने कामों को पूरी निष्ठा से करें। बेहतरीन ग्रह गोचर बना हुआ है, आपको अवश्य ही सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। भूमि अथवा वाहन की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई योजना बन रही है तो उसके सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का भी प्रोग्राम बन सकता है।
नेगेटिव- घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। इस समय उन्हें उचित इलाज की जरूरत है। बच्चे तथा युवा वर्ग अपने लक्ष्य को आंखों से ओझल ना होने दें। खरीदारी करते समय अपने बजट का भी ध्यान रखना जरूरी हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय में कोई भी निर्णय लेते समय घर के बड़े बुजुर्गों का सहयोग अवश्य लें। उनका मार्गदर्शन आपके लिए सहायक रहेगा। इस समय इनकम की स्थिति मध्यम रहेगी। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों से संबंध मधुर रखें।
लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंगों से दूरी बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- छोटी-छोटी बातों पर तनाव लेने से सिरदर्द, माइग्रेन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। सकारात्मक बने रहें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 4

वृष – पॉजिटिव- नई योजनाएं बनाने और नए उपक्रम के लिए समय अनुकूल है। आपको अपनी मेहनत व प्रयास के सार्थक परिणाम हासिल होंगे। काफी समय बाद दोस्तों के मिलने से खुशी और उमंग महसूस करेंगे। रोजमर्रा की उबाऊ दिनचर्या से भी राहत मिलेगी।
नेगेटिव- बच्चों के ऊपर ज्यादा प्रतिबंध ना लगाएं। क्योंकि इससे उनके आत्मबल और कार्य क्षमता में कमी आ सकती हैं। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि आपकी किसी नकारात्मक बात से कोई मित्र नाराज भी हो सकता है। कुछ समय धर्म-कर्म में भी जरूर लगाएं।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी काम बिना किसी रुकावट के पूरे होते जाएंगे। परंतु ज्यादा मुनाफे की उम्मीद ना रखें। वर्तमान परिस्थितियों की वजह से व्यवसाय पर जो प्रभाव पड़ा है अभी उससे उबरने में कुछ समय लगेगा। नौकरीपेशा लोगों का ऑफिस का वातावरण शांति और सुकून भरा रहेगा।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। मित्रों से मेल मुलाकात दिन को और अधिक खुशनुमा बनाएगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान वातावरण की वजह से सावधानी रखना बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन – पॉजिटिव- घर में कोई धार्मिक आयोजन संपन्न होने संबंधी योजना बनेगी। तथा सभी लोग बहुत ही उत्साह से इससे संबंधित तैयारियों में व्यस्त रहेंगे। अपने भावी लक्ष्यों के प्रति एकाग्रचित्त और सुनियोजित ढंग से कार्य करें, निश्चित ही आपको उचित सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- कुछ नए संपर्क स्थापित होंगे। परंतु अनजान लोगों पर विश्वास करना नुकसानदायक हो सकता है। कुछ स्वार्थी तथा नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपकी भावनाओं का नाजायज फायदा उठाएंगे। युवा वर्ग मौज मस्ती में आकर अपने कैरियर के साथ खिलवाड़ ना करें।
व्यवसाय– व्यक्तिगत और व्यवसायिक कामों में बेहतरीन तालमेल रखने की जरूरत है। काम का दबाव रहेगा। रुकावटों का सामना भी करना पड़ सकता है। ये समय हिम्मत और हौसला बनाए रखने का है।
लव- पारिवारिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रेमी/प्रेमिका के बीच किसी गलतफहमी के वजह से दूरियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- बुखार और बदन दर्द जैसी शिकायत रहेगी। वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क – पॉजिटिव- अगर कोई पारिवारिक मतभेद चल रहा है तो किसी की मध्यस्थता से हल करने का प्रयास करें। परिस्थितियां संभल जाएंगी। रुके हुए सरकारी काम किसी अधिकारी की मदद से पूर्ण हो सकते हैं। कुछ समय आध्यात्मिक तथा गूढ़ विषयों को जानने में भी व्यतीत होगा।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि आपकी कोई गुप्त बात सार्वजनिक हो सकती है। जिसकी वजह से किसी घनिष्ठ मित्र के साथ संबंधों में कटुता आने की आशंका है। बेहतर होगा कि बातों को ज्यादा तूल ना दें। मानसिक सुकून पाने के लिए कुछ समय एकांत में जरूर व्यतीत करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी। कार्यक्षेत्र में कुछ नवीनीकरण या बदलाव की सोच रहे हैं तो वो आपके लिए उचित रहेगा। किसी वास्तु विशेषज्ञ की सलाह लेना भी उत्तम है। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ काम की वजह से मनमुटाव हो सकता है।
लव- पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य का भाव बना रहेगा। भावनात्मक रूप से भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें। जिससे स्वास्थ्य पर वर्तमान वातावरण का नकारात्मक असर ना पड़े।
भाग्यशाली रंग– पीला, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत सकारात्मक विचारों से करें। ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। व्यक्तिगत तथा आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने संबंधी महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी। घर की व्यवस्था को उचित बनाए रखने में भी व्यस्तता बनी रहेगी।
नेगेटिव- कभी-कभी आलस के कारण आप काम को टालने की कोशिश कर सकते हैं। जिसकी वजह से नुकसान ही होगा। कोई अप्रिय समाचार मिलने से आपकी कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती हैं। अपना मनोबल मजबूत बनाकर रखें।
व्यवसाय- वर्तमान व्यवसायिक गतिविधियां धीमी होने के बावजूद आपकी योग्यता और क्षमता के बल पर आपके कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे। किसी खास व्यक्ति की मदद से उचित आर्डर मिलने की भी संभावना है। आलस या लापरवाही ना करें।
लव- जीवन साथी को कुछ ना कुछ उपहार देना आपसी संबंधों को मधुर बनाएगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता रहेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। गले में इन्फेक्शन की समस्या बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

कन्या – पॉजिटिव- आज आपका मार्केटिंग अथवा मीडिया से संबंधित कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। जिसकी वजह से आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। बातचीत के माध्यम से चल रहे कई मुश्किलों का हल व समाधान मिल जाएगा।
नेगेटिव- कोई दोस्त या रिश्तेदार आपकी भावनाओं का गलत फायदा उठा सकता है इसलिए सचेत रहें। पड़ोसियों के साथ भी वाद-विवाद की स्थिति से दूर ही रहें तो अच्छा है। दूसरों से उम्मीद करने की बजाय अपनी काबिलियत पर भरोसा रखना ज्यादा उचित है।
व्यवसाय- मार्केटिंग संबंधी कामों में ज्यादा ध्यान रखें। अपने जनसंपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें। बिजनेस के लिए जिस काम के प्रति प्रयासरत थे, उस कार्य की सिद्धि के लिए समय अनुकूल है।
लव- पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य मधुर रहेगा। दोस्तों के साथ पारिवारिक गेट-टुगेदर होने से पुरानी यादगार बातें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- मौसम का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। जरा सी सावधानी और देसी चीजों के सेवन से आप स्वस्थ रह सकते हैं।
भाग्यशाली रंग– ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

तुला – पॉजिटिव- परिस्थितियां धीरे-धीरे आप के पक्ष में हो रही है। समान विचारधारा वाले लोगों से संपर्क बनेंगे। आपकी प्रतिभा उभरकर लोगों के सामने आएगी। राजकीय कार्यों को पूरा करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग भी मिलेगा।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि क्रोध व आवेश में आकर आप अपना बना बनाया काम बिगाड़ सकते हैं। पैसा आने के साथ-साथ जाने का रास्ता भी तैयार रहेगा। इसलिए फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना जरूरी है। बिना वजह दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप ना करें।
व्यवसाय- किसी खास काम को पूरा करने के लिए आपको मेहनत के उचित नतीजे हासिल होंगे। हालांकि साथ काम करने वाले लोगों की मदद नहीं मिल पाएगी। परंतु आप अपनी कार्य क्षमता और योग्यता द्वारा समस्याओं का निवारण करने में सक्षम रहेंगे।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। युवाओं का विपरीत लिंगी मित्रों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा तथा प्रेम संबंध भी बन सकते हैं।
स्वास्थ्य- वाहन चलाते समय किसी भी तरह की लापरवाही नुकसानदेह हो सकती है। इस समय स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक – पॉजिटिव- समय सामान्य फलदायक है। सांसारिक कार्यों को आप बहुत ही शांतिपूर्ण ढंग से करेंगे। अपनी क्षमताओं को करियर, अध्यात्म और धर्म की प्रगति में इस्तेमाल करने का प्रयास करेंगे। बच्चों के लिए भी आपका पूर्ण सहयोग बना रहेगा।
नेगेटिव- इस समय आर्थिक स्थिति थोड़ी डावांडोल रह सकती है। परंतु चिंता ना करें जल्दी ही परिस्थितियां अनुकूल भी हो जाएंगी। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों में पड़कर अपना समय बर्बाद ना करें।
व्यवसाय- बिजनेस में कुछ समस्याएं रहेंगी। धैर्य और विवेक रखना जरूरी है। कोशिश करने पर आपका कोई रुका पैसा मिल सकता है। राजकीय कामों को पूरा करने में थोड़ी मेहनत मशक्कत करनी पड़ेगी।
लव- व्यवसायिक तनाव का असर दांपत्य जीवन पर ना पड़ने दें। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के लिए समय निकालना जरूरी है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। एलर्जी तथा पेट से संबंधित दिक्कत में सुधार आएगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3

धनु – पॉजिटिव- आपके आसपास का वातावरण सुकून भरा रहेगा। रुके हुए या अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। सही समय पर सही फैसला लेना आपके लिए सहायक रहेगा। घर में मेहमानों की भी आवाजाही रहेगी। तथा आपस में मुलाकात से खुशी भरा वातावरण रहेगा।
नेगेटिव- अगर कार्य में कोई रुकावट आ रही है, तो इसका कारण आपके अनुभव में कमी ही हो सकती हैं और अधिक जानकारी हासिल करें। समान विचारधारा तथा सकारात्मक लोगों के भी संपर्क में रहें। इससे आपका मनोबल बढ़ेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में हर काम गंभीरता और संजीदगी से करें। इस वक्त प्रतिस्पर्धा में बहुत ज्यादा मेहनत की जरूरत है। कार्य संबंधी छोटी-छोटी बारीकियों पर ज्यादा ध्यान दें। कोर्ट केस संबंधी विवाद किसी की मध्यस्थता से आसानी से हल हो जाएगा।
लव- परिवार का वातावरण कुछ तनावपूर्ण रहेगा। परंतु शांतिपूर्ण तरीके से समझाने से व्यवस्था उचित हो जाएगी। विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।
स्वास्थ्य- पेट दर्द और पाचन तंत्र संबंधी तकलीफ रह सकती हैं। व्यायाम और दवाइयों का पूरा ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

मकर – पॉजिटिव- भविष्य की योजनाओं को लेकर व्यस्तता रहेगी। तथा मेहनत के परिणाम भी उचित मिलेंगे। समाज अथवा सोसाइटी की व्यवस्था हेतु किए गए कार्य से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थियों को अपने किसी प्रोजेक्ट में उचित सफलता मिल सकती है।
नेगेटिव- सब कुछ होते हुए भी जीवन में कुछ अजीब सा बदलाव महसूस करेंगे। कुछ समय आत्म चिंतन में जरूर लगाएं। आर्थिक परिपेक्ष्य में अभी कोई सकारात्मक परिणाम नहीं मिल पाएंगे। कहीं भी ज्यादा रकम लगाने से पहले सोच-विचार करना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। कुछ ठोस निर्णय भी लेंगे जो कि सकारात्मक रहेंगे। इस समय कामकाज को पूरी गंभीरता और संजीदगी से अंजाम दें। सरकारी सेवारत लोग किसी उलझन में पड़ सकते हैं।
लव- घर परिवार में आपसी सौहार्द्र और प्रेम भरा वातावरण रहेगा। व्यर्थ के प्रेम प्रसंग से दूर रहें।
स्वास्थ्य- शारीरिक कमजोरी तथा बदन दर्द जैसी समस्या परेशान करेगी। अपने स्वास्थ्य का उचित ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

कुंभ – पॉजिटिव- आज किसी दीर्घकालिक लाभ की योजना पर कार्य शुरू हो सकता है। कामकाज तथा पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बिठाना चुनौती रहेगी। परंतु आप सब कुछ सुनियोजित तरीके से कर पाने में सक्षम भी रहेंगे। घर में किसी मांगलिक आयोजन की भी प्लानिंग होगी।
नेगेटिव- परंतु ध्यान रखें कि आपके कुछ नजदीकी लोग ही बनते कार्यों में रुकावटें और अवरोध डाल सकते हैं। किसी की चिकनी चुपड़ी बातों में ना आकर अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें। इस समय ज्यादा मौज मस्ती में ध्यान ना देकर अपने व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करें।
व्यवसाय- बिजनेस संबंधी कोई बड़ी डील या ऑर्डर हो सकता है। हालांकि कामकाज का दबाव रहेगा। लेकिन आप उसे चुनौती के रूप में स्वीकार करेंगे और समय पर पूरा भी कर लेंगे। प्राइवेट जॉब में लक्ष्य को पूरा करने का दबाव बना रहेगा।
लव- दांपत्य जीवन में यदा-कदा तनाव की स्थिति रह सकती है। प्रेम संबंधों में भी दूरियां आएंगी।
स्वास्थ्य- बुखार और शारीरिक थकान संबंधी छोटी मोटी समस्या रहेगी। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सावधान और सतर्क रहें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

मीन – पॉजिटिव- इच्छित कार्य समय पर पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। हर चुनौती को स्वीकार करेंगे। खासकर महिलाएं अपने घर और बाहर दोनों जगह बेहतरीन तालमेल बनाकर रखेंगी। अगर अपना विकास करना है तो स्वभाव में थोड़ा स्वार्थीपन लाना भी उचित है।
नेगेटिव- आर्थिक मामलों में अपने बजट का भी ध्यान जरूर रखें। सब कुछ होते हुए भी कुछ खालीपन सा महसूस हो सकता है। परंतु मनन और आत्म विश्लेषण करने पर इस दुविधा से अपने आप को निकालने में भी सक्षम रहेंगे। विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई पर रहेगा।
व्यवसाय- बिजनेस में कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस वक्त व्यवसाय संबंधी त्वरित लिए गए निर्णय पॉजिटिव रहेंगे। पार्टियों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। शांतिपूर्ण तरीके से वार्तालाप करें।
लव-पति-पत्नी में किसी बात को लेकर तकरार रहेगी। रोमांस और प्यार के मामले में भी आप परेशान रह सकते हैं।
स्वास्थ्य- मौसमी बीमारियों का संकेत मिल रहा है। इसलिए अपना ध्यान रखें तथा व्यर्थ की आवाजाही से भी परहेज रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *