10 जनवरी, सोमवार के ग्रह नक्षत्र सिद्धि नाम का शुभ योग बना रहे हैं। इसका फायदा 4 राशियों को मिलेगा। आज धनु राशि वाले लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा। मकर राशि वालों को बिजनेस में बहुत अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। रुटीन में भी सकारात्मक बदलाव होंगे। कुंभ राशि वाले लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आज की गई मेहनत का फायदा आने वाले दिनों में मिलेगा। साथ ही मीन राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। इनके अलावा मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि वाले लोगों पर सितारों का मिला-जुला असर दिखेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- समय कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला है। परंतु आप अपनी योग्यता और मेहनत द्वारा हर परिस्थिति का सामना करने मैं सक्षम रहेंगे। लोग आपके कार्यों की सराहना करेंगे। अगर आप किसी समाज सेवी संस्था से जुड़े हुए हैं, तो उसमें आपका विशेष योगदान बना रहेगा।
नेगेटिव- रूपए-पैसे के मामले में कुछ कहासुनी होने जैसी स्थिति बन रही है। शांतिपूर्ण तरीके से समस्या को सुलझाने का प्रयास करें। आर्थिक परिप्रेक्ष्य में कोई खास सकारात्मक परिणाम अभी नहीं मिलेंगे। जिसकी वजह से तनाव भी रह सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस के लिए दिन सामान्य रहेगा। ये समय उचित व्यवसायिक रणनीति बनाकर काम करने का है। इस समय प्रोडक्शन के साथ-साथ मार्केटिंग पर भी ज्यादा ध्यान देना जरूरी है। ऑफिस मैं आपकी कार्यप्रणाली उत्तम रहेगी।
लव- पति-पत्नी के बीच मधुरता रहेगी। साथ ही सभी सदस्यों के बीच आपसी सहयोग और भावनात्मक नज़दीकियां बनी रहेंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहना जरूरी है। सावधान रहे तथा सुरक्षा संबंधी नियमों का पूरा पालन करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

वृष – पॉजिटिव- आप अपने किसी खास हुनर को निखारने मैं बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। रिश्तेदारों तथा मित्रों के साथ फोन अथवा इंटरनेट के माध्यम से मेल मिलाप सुकून देगा। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए किए गए प्रयासों के अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि क्रोध और आवेश में आकर आपका कोई बना बनाया काम खराब भी हो सकता है। धन व्यय करने के उपरांत भी मनोनुकूल शांति नहीं मिलेगी। इस समय आर्थिक दिक्कतें और मानसिक अशांति भी रह सकती है।
व्यवसाय- अपने व्यवसायिक हिसाब किताब में पारदर्शिता रखें। टैक्स संबंधी समस्या हो सकती है। किसी पार्टी के साथ डील करते समय उस कार्य की समझना जरूरी है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी इस लिए प्रयासरत रहें।
लव- पारिवारिक लोगों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। प्रेम प्रसंगों में गलतफहमी की वजह से निराशा का मुंह देखना पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। एलर्जी तथा पेट से संबंधित दिक्कत रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन – पॉजिटिव- समय कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला है। अगर कोई पेमेंट आदि फंसी हुई है, तो आज उसके लिए तकाज़ा कर सकते हैं। भावुकता की बजाय प्रैक्टिकल तरीके से अपने कार्यों को संपन्न करें। इससे आप बेहतरीन तरीके से निर्णय ले पाएंगे।
नेगेटिव- बीती हुई नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें। इससे संबंध खराब होने के अलावा और कुछ भी हासिल नहीं होगा। साथ ही सफलता जल्दी पानी के चक्कर में गैर कानूनी कार्य में हाथ डालना उचित नहीं है। इससे परेशानी में फंसने की आशंका है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना करें। समय बहुत मेहनत और ध्यान देने की जरूरत है। जनसंपर्क का दायरा और बढ़ाएं। नौकरी में क्लाइंट के प्रति मधुर व्यवहार और संयम रखना अति आवश्यक है।
लव- जीवनसाथी तथा परिवार जनों का आपको भावनात्मक सहयोग मिलेगा। और आप पूरे मनोयोग से अपने कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। विपरीत लिंगी मित्रों से दूरी बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- कभी-कभी आप अपने आत्म विश्वास और मनोबल में महसूस कर सकते हैं। कुछ समय आत्मचिंतन में जरूर लगाएं।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क – पॉजिटिव- वर्तमान दिनचर्या को बेहतर बनाने के लिए आप के भरसक प्रयास रहेंगे और आपको सफलता भी मिलेगी। कोई शुभ समाचार मिलने से घर में प्रसन्नता पूर्ण माहौल रहेगा। अनुभवी लोगों से मेल मिलाप तथा नई जानकारियां हासिल करने में उचित समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- कोई भी परेशानी आने पर शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालने का प्रयास करें। क्रोध और आवेश में आकर परिस्थितियों और अधिक बिगड़ सकती हैं। वर्तमान परिस्थितियों में समय के अनुसार खुद में भी बदलाव लाने की जरूरत है।
व्यवसाय- ग्रह स्थिति अनुकूल नहीं है। इसलिए कोई भी कार्य करते समय बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है। साझेदारी संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। दिक्कत आने पर किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।
लव- घर परिवार के कार्यों में सहयोग देना तथा सब का ध्यान रखना वातावरण को सुखद और उत्तम रखेगा।
स्वास्थ्य- कभी-कभी मन मुताबिक तरीके से कार्य ना बनने की वजह से डिप्रेशन जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। अपनी सोच को उत्तम और पॉजिटिव बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह – पॉजिटिव- अगर प्रॉपर्टी अथवा किसी पॉलिसी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं। तो समय अनुकूल है। आप अपनी मेहनत द्वारा परिस्थितियों को काफी हद तक अपने अनुकूल बना सकेंगे। आपको इस मेहनत के उचित परिणाम भी हासिल होंगे। धर्म कर्म से जुड़े मामलों में भी आपका योगदान रहेगा।
नेगेटिव- हालांकि संबंधियों के साथ पैतृक प्रॉपर्टी संबंधित कोई वाद विवाद बढ़ सकता है। अपने विचलित मन पर काबू रखें। जीत आपकी निश्चित है।कोई भी निर्णय लेते समय मानसिक स्थिति को स्थिर रखना जरूरी है।
व्यवसाय- बिजनेस में वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान दें। नया काम करने के लिए ग्रह स्थितियां अनुकूल नहीं है। अगर व्यवसाय संबंधी कोई विभागीय जांच चल रही है, तो उसका फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। अपने ऑफिशियल फाइलें वगैरा कंप्लीट रखें।
लव- दांपत्य जीवन में कुछ तनाव पूर्ण माहौल रह सकता है। शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का हल निकाले, जिससे परिवार की व्यवस्था पर इसका नकारात्मक असर ना पड़े।
स्वास्थ्य- महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। किसी तरह का इंफेक्शन हो सकता है। समय पर इलाज लेना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

कन्या – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी से संबंधित मुद्दे पर चल रहे विचार विमर्श में सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे।आज का दिन महिलाओं के लिए विशेष तौर पर अनुकूल रहेगा। वे अपनी क्षमता और प्रतिभा द्वारा कोई विशेष मुकाम हासिल कर लेंगी। युवा लोग अपने भविष्य को लेकर गंभीर रहेंगे।
नेगेटिव- परंतु इस बात का भी ध्यान रखें, कि भावनाओं में आकर कोई तीन महत्वपूर्ण निर्णय ना ले। पेरेंट्स अपने बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार बनाकर रखें, ज्यादा अंकुश लगाना उनके आत्मबल में कमी कर सकता है। किसी भी तरह की आवाजाही करने से समय और पैसा नष्ट ही होगा।
व्यवसाय- व्यावसायिक परिस्थितियां कुछ अनुकूल रहेंगी। आपको फायदेमंद अनुबंध हासिल होंगे। पैसों से संबंधी लेन-देन करते वक्त बहुत सावधानी रखें। लापरवाही की वजह से नुकसान हो सकता है। नौकरी में किसी सहयोगी के साथ झड़प हो सकती हैं।
लव- वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी तथा भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी की समस्या से परेशान रहेंगे। असंतुलित खान-पान से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक– 6

तुला – पॉजिटिव- आज संतान के करियर संबंधी कोई अच्छी खबर मिलने से घर में खुशी भरा माहौल रहेगा। आप अपनी योजनाबद्ध तथा डिसिप्लिन कार्यप्रणाली द्वारा कई कार्य सुचारू रूप से संपन्न कर पाएंगे। राजनीतिक संबंध मजबूत होंगे और उनका फायदा भी मिलेगा।
नेगेटिव– किसी पड़ोसी के साथ वाद-विवाद होने पर ज्यादा उत्तेजित होना परिस्थितियां और बिगाड़ सकता है। धैर्य बनाकर रखें। वर्तमान परिस्थितियों का नकारात्मक प्रभाव अपने ऊपर हावी ना होने दें।
व्यवसाय– व्यापार में मीडिया और एडवर्टाइजमेंट संबंधी कार्य में ज्यादा ध्यान दें क्योंकि इस समय अनुसार कार्य प्रणाली में भी परिवर्तन आना जरूरी है। पब्लिक रिलेशन तथा संपर्क सूत्रों को और मजबूत करें। सरकारी नौकरी में आपका कोई प्रोजेक्ट बेहतरीन तरीके से पूरा होगा।
लव- पति-पत्नी के बीच मधुरता बनी रहेगी।युवा वर्ग की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती हैं।
स्वास्थ्य– अपने अंदर उर्जा और आत्म बल की कमी महसूस करेंगे। कुछ समय ध्यान और मेडिटेशन में भी जरूर व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4

वृश्चिक – पॉजिटिव- दिन का अधिकतर समय आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत होगा। मानसिक सुकून भी बना रहेगा। घर के वातावरण को अनुशासित तथा सुखद बनाकर रखने में आपकी विशेष भूमिका रहेगी। किसी विशेष मुद्दे पर विचार विमर्श भी होगा।
नेगेटिव- कोई भी समस्या का हल निकालने में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करना जरूरी है। बच्चों पर बहुत अधिक अंकुश ना लगाएं। उनके साथ मित्रवत व्यवहार रखना उनके मनोबल को और अधिक बढ़ाएगा। अचानक किसी संबंधी के घर आ जाने से दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त भी हो जाएगी।
व्यवसाय- बिजनेस में आर्थिक मामलों पर और अधिक मनन-चिंतन करने की जरूरत है। प्रॉपर्टी संबंधित बिजनेस में बेहतरीन डील हो सकती हैं। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर अत्यधिक कार्यभार की वजह से तनाव रहेगा।
लव- घर परिवार में सुखद और खुशनुमा माहौल रहेगा। पुरानी दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती हैं।
स्वास्थ्य- रक्त संबंधी इंफेक्शन की आशंका है। लापरवाही ना बरतें और उचित जांच करवाएं।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 2

धनु – पॉजिटिव- किसी परिवार के सदस्य के लिए विवाह संबंधी रिश्ता आ सकता है। आपका भाग्यवादी होने की अपेक्षा कर्म प्रधान होना अधिक सकारात्मक बनाएगा। क्योंकि कर्म से ही भाग्य को भी बल मिलता है। विद्यार्थियों को अपने पढ़ाई के मन अनुकूल परिणाम सामने आएंगे।
नेगेटिव- किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने घर परिवार पर ना होने दें। बेहतर होगा कि घर की सभी समस्याएं आपस में ही बैठकर सुलझा ने का प्रयास करें। कभी-कभी आपका अति आत्मविश्वास ही आपकी परेशानी का कारण बन सकता है।
व्यवसाय- इस समय मार्केटिंग की बजाए कार्यस्थल पर ही ज्यादा समय दें। आंतरिक व्यवस्था और स्टाफ पर नजर रखना जरूरी है। अपनी योजनाएं और कार्यप्रणाली को किसी के समक्ष भी शेयर ना करें। ऑफिस किसी कार्य को लेकर सहयोगी के साथ कहासुनी हो सकती है।
लव- वैवाहिक संबंधों में एक दूसरे के प्रति अविश्वास की भावना ना आने दे। इसका असर आपके घर परिवार की सुख शांति पर भी पड़ेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता ना करें। परंतु स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करना भी जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 3

मकर – पॉजिटिव- आज किसी प्रभावशाली और वरिष्ठ व्यक्ति के सानिध्य में बेहतरीन जानकारियां सीखने को मिलेंगी। इससे आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार होगा। दिनचर्या में भी परिवर्तन आएगा। आप किसी भी परिस्थिति में संतुलन बनाकर रखेंगे।
नेगेटिव- रिश्तेदार अथवा घनिष्ठ व्यक्ति से संबंधित कोई अप्रिय घटना घटने से मन में कुछ उदासी रहेगी। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें। इस समय आवाजाही बजाय घर पर ही रहना उचित है।
व्यवसाय- स्ट्रांग व्यवसायिक पार्टी द्वारा आपको बेहतरीन ऑफर मिलने वाले हैं। व्यवसाय में इंटरनेट और फोन के माध्यम से पब्लिक रिलेशन को और अधिक मजबूत बनाएं। अपनी कार्यप्रणाली में परिवर्तन लाते समय किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह भी अवश्य लें।
लव- पति-पत्नी परस्पर सामान्य से बारा घर की व्यवस्था को बेहतर बनाएंगे। जिससे घर का वातावरण उचित और खुशनुमा बना रहेगा।
स्वास्थ्य- खांसी जुखाम, वायरल आदि जैसी परेशानी रहेगी। यह समय अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा ध्यान देने का है। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

कुंभ – पॉजिटिव- दिन बेहतरीन व्यतीत होगा। आज कुछ ऐसी घटना घटेगी कि जिसका सकारात्मक प्रभाव पूरे परिवार पर पड़ेगा। किसी समाज सेवी संस्था के प्रति आपको सहयोग की भावना प्रबल होगी। ऐसा करने से आपको मानसिक और आत्मिक सुकून मिलेगा।
नेगेटिव- दूसरों की गतिविधियों को लापरवाही में ना ले। कोई आपका नजदीकी रिश्तेदार अथवा मित्र जलन की भावना से आप की छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है। किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर विचार विमर्श अवश्य करें।
व्यवसाय- व्यापार में आर्थिक मामलों पर और अधिक मनन व चिंतन करने की जरूरत है। साथ ही अपनी कार्यप्रणाली में भी परिवर्तन लाने का प्रयास करें। अपने प्रयासों में बिल्कुल भी कमी ना आने दे। निकट भविष्य में आपको इसके उचित परिणाम हासिल होंगे।
लव- जीवनसाथी का स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होने से पारिवारिक व्यवस्था कुछ अस्त-व्यस्त रहेगी। आपका उन्हें सहयोग देना आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत बनाएगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ अधिक थकान की वजह से सिर दर्द और माइग्रेन जैसी स्थिति रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

मीन – पॉजिटिव– किसी प्रभावशाली व्यक्ति के अनुभव और मार्गदर्शन द्वारा आप अपनी दिनचर्या में कुछ परिवर्तन लाएंगे तथा उसके सकारात्मक परिणाम भी मिलेंगे। अगर भवन संबंधी कोई काम रुका हुआ है, तो आज उससे संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय भी ले सकते हैं।
नेगेटिव- कभी-कभी मन में कुछ भ्रम और हताशा जैसी स्थिति भी आ सकती है। अपने विचारों में स्थिरता और धैर्य बनाकर रखें। और चुनौतियों का सामना करें। युवा वर्ग मौज मस्ती में समय व्यर्थ ना करें।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में आपको अपनी मेहनत अनुरूप कम ही परिणाम मिलेंगे। इस समय बहुत ही सूझबूझ व दूरदर्शिता से काम लेने की जरूरत है। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों को बहुत अधिक संभाल कर रखें। ऑफिस में कोई प्रोजेक्ट पूरा होने से उच्चाधिकारियों से सराहना मिलेगी।
लव- घर का वातावरण सुखद और खुशनुमा बना रहेगा। प्रेमी/प्रेमिका को डेटिंग का अवसर मिल सकता है।
स्वास्थ्य- थकान और अनिद्रा की परेशानी राहत पाने के लिए कुछ समय और मेडिटेशन करने में जरूर लगाएं। साथ ही अपने खान-पान के प्रति भी सजग रहें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *