27 अक्टूबर, बुधवार के ग्रह-नक्षत्र सिद्धि नाम का शुभ और एक अशुभ मुसल योग बना रहे हैं। इनका असर सभी राशियों पर रहेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी का कहना है कि आज मेष, कन्या और तुला राशि वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। इन तीन राशियों को सितारों का साथ मिलेगा। इनके अलावा कर्क राशि के लिए दिन अच्छा नहीं है। धन हानि की आशंका बन रही है। वहीं, वृष, मिथुन, सिंह, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों के लिए दिन सामान्य है। इन 8 राशि वालों को नौकरी और बिजनेस में संभलकर रहना होगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- आज भाग्य का सितारा प्रबल होकर आपके रुके हुए कार्यों को गति प्रदान करने वाला है। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह व मार्गदर्शन पर अवश्य ध्यान दें। उनकी सलाह तथा आशीर्वाद आप के लिए वरदान साबित होगा। उचित समय का भरपूर उपयोग करें।
नेगेटिव- कोई भी नया कार्य अथवा निवेश करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह छानबीन करले। किसी के बहकावे में ना आए। भावनाओं में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं।
व्यवसाय- पिछले कुछ समय से कार्यक्षेत्र में जो परेशानियां चल रही थी, आज आंशिक रूप से सफलता मिलने की संभावना है। भूमि संपत्ति संबंधी कोई कार्य लाभदायक रहेगा। अजनबी लोगों पर भरोसा ना रखें।
लव- प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखना जरूरी है। विवाहित जीवन सौहार्दपूर्ण बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मौसम के अनुरूप अपना खानपान व दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

वृष – पॉजिटिव- आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से आश्चर्यजनक सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। जिसकी वजह से कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में भी आपको आसानी होगी। युवाओं को अपनी योग्यता के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होने वाले हैं।
नेगेटिव- भावनाओं में बहकर आप अपनी कोई भी महत्वपूर्ण बात किसी के साथ शेयर ना करें, अन्यथा आपका कोई नजदीकी संबंधी ही आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। कुछ समय बच्चों की परेशानियों को सुलझाने के लिए भी अवश्य निकालें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में व्यवसायिक गतिविधियां धीमी रहेंगी। उनमें किसी तरह का भी बदलाव करना उचित नहीं रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को पब्लिक डीलिंग संबंधी कार्यों में बहुत ही धैर्य और संयम रखने की जरूरत है।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। घर में किसी बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिलने से उत्सव भरा माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए देसी तथा आयुर्वेदिक चीजों का अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

मिथुन – पॉजिटिव- सफलता पाने के लिए आपको अपनी ऊर्जा एकत्रित करके दोबारा से नई नीतियां बनाने की जरूरत है। हालांकि आप अपने मनोबल द्वारा सकारात्मक परिणाम हासिल कर सकते हैं। घर में कोई मांगलिक कार्य के आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी।
नेगेटिव- माता-पिता अथवा उनके समान किसी भी व्यक्ति से वाद विवाद तथा मतभेद ना उत्पन्न होने दे। आपका ध्यान रखें कि मेहनत करने पर ही भाग्य आपका सहयोग करेगा। व्यर्थ की गतिविधियों में अपना समय बर्बाद ना करें।
व्यवसाय- कार्यप्रणाली में बदलाव लाना आपके बिजनेस के लिए सकारात्मक रहेगा। बीमा और इनकम टैक्स में काम करने वाले लोगों को बेहतरीन फायदा मिलने वाला है। ऑफिस मैं अपना ध्यान अपने काम पर ही रखे, किसी प्रकार की इंक्वायरी हो सकती हैं।
लव- पति-पत्नी आपसे सहयोग द्वारा पारिवारिक वातावरण को शांतिपूर्ण बनाए रखने में सक्षम रहेंगे। मित्रों के साथ गेट टुगेदर संबंधी खुशनुमा प्रोग्राम भी बनेगा।
स्वास्थ्य- किसी किसी समय तनाव और गुस्से जैसी स्थितियां हावी रहेगी। मेडिटेशन के लिए जरूर समय निकालें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क – पॉजिटिव- संतान के कैरियर व शिक्षा से संबंधित किसी चिंता का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। तथा आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। आपका अपने कर्म के प्रति अधिक विश्वास रखना आपके लिए हितकारी ही रहेगा।
नेगेटिव- भावनाओं में आ कर लिए गए निर्णय नुकसानदायक रह सकते हैं। इसलिए अपनी इस कमजोरी पर विजय हासिल करना जरूरी है। अत्यधिक गुस्सा आपके स्वास्थ्य व कार्यों में हानि का कारण भी बन सकता है।
व्यवसाय- व्यापार में नई पार्टियों और नए लोगों के साथ डील करते वक्त सभी पहलुओं पर सोच विचार जरूर कर लें। इस समय कहीं भी निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है। सरकारी मामले आज हल हो सकते हैं।
लव- पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं।
स्वास्थ्य- शारीरिक कमजोरी व जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं। एसिडिटी की समस्या पर काबू पाना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

सिंह – पॉजिटिव- अपने व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय अपने परिवार व मित्रों के लिए भी अवश्य निकाले। इससे कुछ नई जानकारियां तथा उपलब्धियां हासिल होगी ।और आप तनावमुक्त तथा ऊर्जावान महसूस करेंगे।
नेगेटिव- किसी भी कार्य को शांतिपूर्ण तरीके से व सोच विचार करके ही संपन्न करें। किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपना धैर्य खोना उचित नहीं है। कोई लक्ष्य आपकी आंखों से ओझल हो सकता है, इसलिए सचेत रहें।
व्यवसाय- आज कोई दिक्कत आने पर आपको अपने उसूलों और सिद्धांतों से समझौता करना पड़ सकता है। नौकरी या बिजनेस में माहौल अनुकूल रखने में आप कामयाब जरूर रहेंगे। कोई ऑफिशियल यात्रा भी लाभदायक रहेगी।
लव- पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती हैं।
स्वास्थ्य- लापरवाही की वजह से बदहजमी और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती हैं। संतुलित आहार लेना जरूरी है
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या – पॉजिटिव- समय सकारात्मक परिस्थितियां बना रहा है। जरूरतमंदों तथा बुजुर्गों की सेवा व देखभाल मैं भी आपकी विशेष रूचि रहेगी। किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा।
नेगेटिव- अगर किसी प्रकार की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो उसे अभी टालना ही बेहतर है। घर में आए किसी निकट संबंधी के साथ वाद-विवाद में उलझना ठीक नहीं है, इससे माहौल नकारात्मक हो जाएगा।
व्यवसाय- आज आय की स्थिति बेहतर रहेगी। कोई रुकी हुई पेमेंट और उचित ऑर्डर मिलने जैसी उत्तम परिस्थितियां बनी हुई हैं। नौकरी पेशा लोगों के लिए ट्रांसफर संबंधी आर्डर मिल सकते हैं, जिसमें तरक्की भी संभव है।
लव- घर में खुशी का माहौल रहेगा। परंतु किसी विपरीत लिंगी मित्र की वजह से संकट में पड़ सकते हैं।
स्वास्थ्य- गैस और बदनामी की वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी। हल्का और सुपाच्य भोजन ग्रहण करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 7

तुला – पॉजिटिव- आज आपका किसी राजनैतिक अथवा धार्मिक गतिविधियों में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। तथा प्रभावशाली लोगों के साथ आपके लाभदायक संबंध भी स्थापित होंगे। युवा वर्ग को अपनी मेहनत की उचित परिणाम हासिल होने वाले हैं ।
नेगेटिव- इस समय भाइयों के साथ किसी प्रकार की मनमुटाव की स्थिति बन रही है। अतः रिश्तो को कायम रखने के लिए समझदारी व धैर्य रखने की जरूरत है। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई से ध्यान हटाकर व्यर्थ की मौज मस्ती में समय खराब ना करें।
व्यवसाय- व्यापार में मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर अधिक से अधिक ध्यान दें तथा अपने संपर्क सूत्रों को बढ़ाएं। आज आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए समय बहुत ही अनुकूल है। सरकारी नौकरी मैं उच्चाधिकारियों द्वारा कोई शुभ सूचना मिल सकती है।
लव- परिवार में किसी सदस्य की उपलब्धि से घर में खुशनुमा वातावरण रहेगा। डिनर और मनोरंजन संबंधी कोई यादगार प्रोग्राम भी बन सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। तथा शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8

वृश्चिक – पॉजिटिव- किसी नजदीकी सुधार की समस्या हल करने में आपकी विशेष भूमिका रहेगी। इससे आपकी छवि और व्यक्तित्व में और अधिक निखार आएगा। घर की जरूरत संबंधी आवश्यकताओं को लेकर मार्केटिंग में भी समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- किसी किसी समय थकान की वजह से कमजोरी महसूस करेंगे। परंतु आप की कार्य क्षमता में कोई कमी नहीं आएगी। परंतु खर्चों की स्थिति यथावत ही बनी रहेगी, इसलिए अपने बजट का ध्यान रखना भी जरूरी है।
व्यवसाय- धन संबंधी मामलों में किसी प्रकार का भी समझौता ना करें। तथा अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास बनाकर रखें। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में सफलता मिलेगी। ऑफिस तथा व्यवसाय में टीमवर्क बनाकर काम करने से व्यवस्था उत्तम बनी रहेगी।
लव- काफी समय बाद पारिवार के साथ मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम बनने से सभी लोग खुशी और आनंदित महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य- मौसम के बदलाव की वजह से सिर में भारीपन और बुखार जैसी समस्या रहेगी। दिनचर्या को संयमित रखना जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

धनु – पॉजिटिव- आज किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो कि आपके लिए लाभदायक साबित होगी। उन्नति के नए आयाम भी प्राप्त होंगे। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
नेगेटिव- परंतु आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें तथा अपने कार्य पर अधिक ध्यान दें। कभी-कभी आप अपने आत्मविश्वास कमी महसूस कर सकते हैं। इसके लिए योगा और मेडिटेशन का सहारा लेना आपको फायदा देगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर अपने सहयोगियों और कर्मचारियों के साथ मधुर संबंध रखें। फालतू गतिविधियों में समय ना खराब करें। ऑफिस में अपने काम में छोटी सी लापरवाही की वजह से आपको तनाव रह सकता है।
लव- आपका मनमोजी स्वभाव आपके परिवार के लोगों को परेशान कर सकता है। अपने आप में गंभीरता लाएं। तथा परिवार के प्रति अपने दायित्व को समझें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2

मकर – पॉजिटिव- व्यक्तिगत तथा आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने हेतु कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी। आज दिन भर घर की व्यवस्था तथा सुधार संबंधी कार्यों में व्यस्तता रहेगी। बच्चों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं का समाधान करने से उनमें खुशी और आत्म बल बढ़ेगा।
नेगेटिव- अपने अधिकतर का दिन के पहले पक्ष में निपटाने का प्रयास करें। क्योंकि दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ विपरीत रहेंगी। कोई अप्रिय या अशुभ समाचार मिल सकता है। जिसका असर आप की कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा।
व्यवसाय- बिजनेस में किसी अनुभवी इंसान की मदद से अच्छा ऑर्डर मिलने की संभावना है। आलस्य और लापरवाही बिल्कुल न करें। ऑफिस में अपने उचित कार्य प्रणाली से दूसरों के समक्ष सराहना का पात्र बनेंगे।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। स्वजनों के साथ कुछ समय बिताना घर के वातावरण में सकारात्मकता बनाकर रखेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। गले में इंफेक्शन अथवा खराश जैसी स्थिति में रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ – पॉजिटिव- मानसिक और आत्मिक सुख शांति बनी रहेगी। इच्छित कार्य समय पर पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। अगर आप अपना विकास करना चाहते हैं तो आपको थोड़ा स्वार्थीपन भी लाना जरूरी है। कुल मिलाकर हमें बेहतरीन है।
नेगेटिव- जीवन में सब कुछ होते हुए भी कुछ खालीपन सा महसूस होगा। अपने ऊपर नकारात्मकता ना हावी होने दें तथा स्वयं को व्यस्त रखें। किसी धार्मिक स्थल पर जाकर कुछ समय व्यतीत करना आप को सुकून देगा।
व्यवसाय- आय के साधन बढ़ेंगे परंतु साथ ही खर्चों की भी स्थिति रहेगी। व्यापार में आपके द्वारा लिए गए त्वरित निर्णय सकारात्मक रहेंगे। व्यवसायिक पार्टियों के साथ किसी विषय पर मतभेद होने की स्थिति बन रही है।
लव- घर के किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर परिवारजनों के साथ योजनाएं बनेंगी। युवाओं के प्रेम संबंधों में और अधिक प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- मौसमी बीमारियों का संकेत मिल रहा है। इसलिए लापरवाही बिल्कुल ना करें। तथा स्वास्थ्य संबंधी नियमों का उचित पालन करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4

मीन – पॉजिटिव- आज ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। आलस्य छोड़कर पूरी ऊर्जा व आत्मविश्वास से अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहे। समय आपके लिए नयी उपलब्धियां बना रहा है। आय के स्त्रोत भी बढ़ेंगे।
नेगेटिव- बच्चों की समस्याओं का समाधान निकालने के लिए उनके लिए भी कुछ समय व्यतीत करना जरूरी है। काम की अधिकता की वजह से कभी कभी गुस्सा और चिड़चिड़ापन हावी हो सकता है। परंतु इसका नकारात्मक प्रभाव आपकी दिनचर्या पर ही पड़ेगा।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में किसी भी नई योजना पर काम करने के लिए समय पक्ष में नहीं है। इसलिए वर्तमान गतिविधियों पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। मनोवांछित फल प्राप्त करने के लिए अभी इंतजार करना जरूरी है।
लव- पति-पत्नी साथ मिलकर घर की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सक्षम रहेंगे। तथा पारिवारिक वातावरण मधुर और सुखद बना रहेगा।
स्वास्थ्य- जोड़ों तथा टांगों में दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं। ज्यादा तनाव और चिंता करने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *