अमिताभ बच्चन के कोरोना संक्रमित होने की ख़बर ने सभी को चौंका दिया और यह साबित हो गया कि इस महामारी की चपेट में कोई भी आ सकता है। शनिवार की शाम अमिताभ ने खुद ट्वीट कर अपने कोरोना पॉजिटिव होने और मुंबई के नानावटी अस्‍पताल में भर्ती होने की जानकारी दी। बाद में उनके बेटे अभिषेक बच्‍चन ने भी ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की और बताया कि उन्हें खुद भी कोरोना संक्रमित पाया गया है।

इस खबर को सुनते ही देश और दुनिया में मौजूद अमिताभ के लाखों-करोड़ों प्रशंसक उनकी सलामती और बेहतर स्वास्थ्य की कामना करने लगे। ऐसे में टीम ने भी अपने अनुभवी ज्योतिषियों से बात कर अमिताभ बच्चन की कुंडली के आधार पर जानकारी प्राप्त की। सभी ज्योतिषियों ने इस स्थिति का आंकलन किया और अपने विचार साझा किये। चलिए जानते हैं कि बिग बी की इस स्थिति के बारे में उनका क्या कहना है-

अभिताभ बच्चन की मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति पर ज्योतिषीय विश्लेषण कर अपने विचार साझा किए हैं।

अमिताभ बच्चन की
सेलेब्रिटी डेटाबेस में उपलब्ध कुंडली के अनुसार उनकी शुक्र की महादशा में मंगल की अन्तर्दशा चल रही है। मंगल की महादशा फरवरी 2021 तक चलेगी। मंगल और शुक्र दोनो सप्तम भाव में स्थित हैं, जो कि वैदिक ज्योतिष में मारक भाव माना गया है। मंगल नवमेश भी है जोकि बाधकेश भी है। कुलमिलाकर अमिताभ के लिए यह समय काफी कठिन रहने की संभावना है।

मैं अमिताभ बच्चन जी के बेहतर स्वास्थ्य की कामना करता हूँ। ईश्वर करें वह जल्द ही इस स्थिति से बाहर आ जाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *