किरेन रिजिजूनई दिल्ली : उत्तर-पूर्व के कुछ राज्यों के (विशेष तौर पर असम और मिजोरम) बीच चल रहे सीमा विवाद को लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को राज्यों से यथास्थिति बनाए रखने को कहा है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि राज्य स्थानीय स्तर पर विवादों का समाधान करें।
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद के चलते गंभीर तनाव की स्थिति बन गई थी। इस घटना में हुई गोलीबारी में छह लोगों की जान भी चली गई थी, जिनमें असम पुलिस के कुछ कर्मचारी भी शामिल थे। हालांकि, फिलहाल स्थिति शांत बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *