जेल (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पोरबंदर : गुजरात के तटीय इलाके में शनिवार को हुई गोलीबारी में एक भारतीय मछुआरे की मौत हो गई थी। इसके बाद गुजरात पुलिस ने पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) के 10 जवानों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि तटीय क्षेत्र से गुजर रही एक नौका पर पीएमएसए के जवानों ने गोली चला दी थी, जिसमें महाराष्ट्र के पालघर के रहने वाले मछ़ुआरे श्रीधर रमेश चमरे की मौत हो गई थी, वहीं एक अन्य घायल हो गया था।
मुद्दे पर पाक को घेरेगा भारत
सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान की ओर से बिना वजह की गई फायरिंग पर भारतीय विदेश मंत्रालय कड़ा रुख अपना रहा है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए भारत इसे कूटनीतिक स्तर पर उठाएगा।
25 अक्तूबर को रवाना हुई थी नाव
अधिकारियों ने बताया कि एक भारतीय नौका गुजरात के पोरबंदर से 25 अक्तूबर को रवाना हुई थी। इसमें सात मछुवारे सवार थे, जिसमें महाराष्ट्र के दो, गुजरात के चार, और दीव से एक मछुआरा सवार था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *