नई दिल्ली, एजेंसी दुनिया भर के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान को शुरू करने वाले भारत में अब तक  14.19 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। बता दें कि इस अभियान ने 25 अप्रैल को सौ दिन पूरा कर लिया। इस साल 16 जनवरी से शुरू कोरोना वायरस वैक्सीनेशन के अभियान के तहत अब तक देश में कोरोना वायरस की कुल 14,19,11,223 वैक्सीन लगाई जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) ने सोमवार को जानकारी दी कि  अब तक देश में कुल 14,19,11,223 वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। बता दें कि 1 मई से टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू होने वाला है। इस तीसरे चरण में 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले सभी लोगों को वैक्सीन दी जाएगी।

इस अभियान के तहत 92,98,092 हेल्थकेयर वर्करों (HCWs) को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई और 60,08,236 HCWs  ने दूसरी खुराक ले ली। वहीं 1,19,87,192 फ्रंटलाइन वर्करों (FLWs) ने वैक्सीन की पहली खुराक ली और  63,10,273 FLWs ने दूसरी खुराक ली। साथ ही 60 साल से अधिक उम्र वाले  4,98,72,209 बुजुर्गों को वैक्सीन की पहली खुराक और 79,23,295 बुजुर्ग लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गई। वहीं 45 व 60 साल से अधिक उम्र वाले 4,81,08,293 को वैक्सीन की पहली खुराक और  24,03,633 को दूसरी खुराक भी मिल चुकी है। देश में अब तक दिए गए वैक्सीन में 58.7 फीसद शेयरिंग महाराष्ट्र (Maharashtra), राजस्थान (Rajasthan), उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh), गुजरात (Gujarat), पश्चिम बंगाल (West Bengal), कर्नाटक (Karnataka), मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) और केरल (Kerala) का है।

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के चपेट में 3,52,991 लोगों के मामले दर्ज किए गए वहीं अब तक 2812 लोगों की जान चली गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब तक देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1,73,13,163 हो गया है और अब तक हुए मौतों का आंकड़ा 1,95,123 है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, देश में रविवार तक कोरोना वायरस के लिए कुल 27,93,21,177 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 14,02,367 सैंपल कल टेस्ट किए गए। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 28,13,658 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,43,04,382 है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *