चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़े झटके लगे हैं। कांग्रेस विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा और हरगोबिंदपुर से विधायक बलविंदर सिंह लाडी  ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश मोंगिया और कांग्रेस के मौजूदा विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री व भाजपा के पंजाब प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।

फतेहजंग सिंह बाजवा कादियां विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा के भाई हैं। अकाली दल के पूर्व विधायक गुरतेज सिंह गुढियाना, यूनाइटेड अकाली दल के पूर्व सांसद राजदेव सिंह खालसा और पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त एडीसी और एडवोकेट मधुमीत ने भी भाजपा का दामन थामा है।

फतेहजंग सिंह बाजपा पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने फतेहजंग सिंह बाजवा के बेटे को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी दी थी। कांग्रेस के ही कुछ नेताओं ने कैप्टन के इस फैसले का विरोध किया था। हालांकि बाजवा ने खुद ही यह प्रस्ताव ठुकरा दिया था।

मैं भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर पंजाब के लोगों की सेवा करना चाहता हूं। आज देश के विकास के लिए भाजपा से बेहतर कोई दूसरी पार्टी नहीं है। दिनेश मोंगिया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *