न्यूज डेस्क, मुंबई : महाराष्ट्र के सांगली में एक बड़बोले नेता जी कुछ जयादा ही बोले गए, जिसके बाद उनके बयान की हर तरफ आलोचना हो रही है। नेता जी ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि ईडी मुझ पर छापा नहीं मारेगी। क्योंकि, मैं सत्ता में हूं। भाजपा का हूं। यह कोई और नहीं भाजपा सांसद संजय पाटिल के बोल हैं। उन्होंने कहा कि इस बात की भले ही रिकॉर्डिंग भी हो जाए तब भी मुझे कोई परेशानी नहीं होगी।
एक मॉल के उद्घाटन पर पहुंचे थे संजय पाटिल
भाजपा सांसद संजय पाटिल एक मॉल के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें दिखावा करने के लिए उधार लेकर 40 लाख की कारें लेनी पड़ती हैं। अगर ईडी ने देख लिया कि हमने कितना उधार लिया है तो हैरान रह जाएगी। सब सामने आ जाएगा कि हमें कितना कर्ज लेना पड़ता है। हालांकि, मैं सच कह रहा हूं, ईडी मुझ पर छापा नहीं मारेगी क्योंकि मैं सत्ता में हूं। भाजपा का सांसद हूं।
अब चैन से सो पाता हूं
संजय पाटिल से पहले कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए हर्षवर्धन पाटिल ने भी विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि अब वो चैन से सो पाते हैं। क्योंकि अब केंद्रीय जांच एजेंसिंया उनसे पूछताछ करने नहीं आतीं। उनसे बचने के लिए हमें भी भाजपा में जाना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *