अलीगढ़, संवाददाता।  खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़़ देर से पहुंचे, जहां से वे सीधे  दीन दयाल उपाध्‍याय संयुक्‍त चिकित्‍सालय पहुंचे और वहां का जायजा लिया। इसके बाद वे रघुनाथ पैलेस पहुंचे जहां जिले के वरिष्‍ठ लोगों से संवाद किया।

महामारी के बाद चुनाव बड़ी परीक्षा

लोगों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा बड़ी महामारी के बाद चुनाव बड़ी परीक्षा है। कहा भारत का कोरोना प्रबंधन का मिसाल है 135 करोड़ की आबादी नजीर बना है। देश को पूरी दुनिया ने सराहा। पीएम के नेतृत्व में यूपी में देश में भी बेहतरीन व्यवस्था की है। यूपी की आबादी 25 करोड़ है। हमने बेहतरीन माडल खड़ा किया। कोरोना की पहली व दूसरी लहर हम झेल चुके हैं। तीसरी लहर  बहुत खतरनाक है। मगर सावधानी बहुत जरूरी है। कोविड हारेगा भारत जीतेगा। उन्‍होंने कहा  यूपी चुनाव पर बात करने आया हूं। आपकी अलग फील्ड में भूमिका है। आप जैसा करते हैं, समाज वैसा ही करेगा। नए भारत नए उत्तर प्रदेश को महसूस किया है। कानून का नहीं उपद्रवी का राज्य था। हर तीसरे दिन अपराध होता था, भ्रष्टाचार का बोलबाला था। महापुरुषों का अपमान होता था। अन्‍त्‍योद का नारा ही सामाजिक न्याय है। पहले मंत्री गरीब थे अपना बनाते थे। हमने 45 लाख को आवास, 2.61 लाख शौचालय, 9 करोड़ लोगो तक जन स्वास्थ्य को पहुंचा दिया। एक करोड़ लोगों को बुजुर्ग, दिव्‍यांगों की मदद की, सरकार आई तो अवैध बूचड़ खाना बंद किया। आज बहन बेटियां सुरक्षित हैं, किसानों को उचित सम्‍मान मिल रहा है।

सावधानी की जरूरत

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर खतरनाक नहीं है,  लेकिन सतर्कता बहुत जरूरी है।  यह लंग्स को प्रभावित नहीं कर रहा है, लेकिन, फ्ल्यू होने के चलते बुखार रहता है। 4 से 5 दिन में रिपोर्ट नेगेटिव आ रही है। पहले 15 से 20 दिन लगते थे,  ऐसे में सावधानी जरूरी है अभी भी  पूरे प्रदेश व अलीगढ़ में देखा है।  जितने एक्टिव केस हैं उससे काफी कम अस्पाताल में हैं।

घर में ठीक हो रहे हैं लोग

सीएम योगी ने कहा कि बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो घर मे ठीक हो रहे हैं। बहुत से लोग घर पर इलाज करा रहे हैं।  एक फीसद से भी कम अस्पताल में हैं, 3 से 4 दिन में यह मरीज घर पहुंच रहे हैं।इइसमे वैक्सीन का काफी अहम किरदार है। भारत मेंं बनी दोनों वैक्सीन असरदार हैं। उन्‍होंने बताया कि अलीगढ़ जिले में 32 लाख डोज ग चुकी हैं। इनमे 96 फीसद को पहले डोज व फीसद को दूसरी डोज दी जा चुकी हैं। 2 लाख से अधिक नवयुवक को डोज लग चुकी है।  62 फीसद लोगों को दूसरी लहर में ऑक्सीजन की मांग बढ़ी थी, उस दौरान ऑक्सीजन की आत्म निर्भरता की शुरुआत हुई थी, जिले में 11 ऑक्सिजन प्लांट लगे, इनमे 2 दीनदयाल में हैं। प्रदेश में कुल 551 प्लांट लगे, सभी क्रियाशील हैं, कोरोना की स्थिति नियंत्रण में हैं।  निगरानी समिति अच्छा काम कर रही है । मेडिसन किट दी जा रही हैं, मेरे जिले के।लोगों से अनुरोध है। भागने की जरूरत नहीं है, ऐसे में सावधानी की जरूरत है। घर से बाहर निकलना हो तो मास्क लगाएं  वैक्सीन की दोनों डोज ले लें।जागरूकता का कार्यक्रम चल रहा है।  इस अभियान से हम जुड़कर बेहतर काम रहे हैं। प्रदेश व देश को सफलता मिल रही है, हर व्यक्ति की जान बहमूल्य है, फ्री राशन दिया जा रहा है। आपदा में सहयोगी बनकर सरकार काम रही है।

गिनाई सरकार की उपलब्‍धियां

सीएम योगी ने कहा एक करोड़ 61 नौजवानों को निजी क्षेत्र में निवेश और रोजगार उपलब्ध करवाया गया और ऐसे भी उद्यमियों को बैंकों के साथ जोड़ करके स्वरोजगार के साथ जोड़ने का कार्यक्रम भी किया गया । एक जनपद एक उत्पाद योजना, एशिया का एयरपोर्ट मां शाकुंभरी के नाम पर सहारनपुर में एक राज्य विश्वविद्यालय बनाया जा रहा है । फिल्म सिटी मुंबई नहीं होगी, मेडिकल डिवाइस पार्क अलीगढ़ के बगल में होगा। डिस्फेन्स कारिडोर अलीगढ़ में बन रहा है। ये काम पहले भी हो सकता था, मगर सोच नहीं थी। सोच ईमानदार तो काम जानदार। हमारी सरकार ने गरीब, युवाओं को नौकरी दिया। पेशेवर गुंडे, माफिया की संपति पर बुलडोजर चलाया गया, आज कानून का राज है। उन्‍होंने सभी प्रत्याशी को जिताने से अपील की। कहा राष्ट्रवाद सुशासन की सरकार प्रदेश में लाएं। जय जय श्रीराम के उद़्घोष के साथ उन्‍होंने अपना संबोधन समाप्‍त किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *