मंगलवार, 2 मार्च की सुबह करीब 8.45 बजे तक हस्त नक्षत्र रहेगा। इसके बाद चित्रा नक्षत्र शुरू हो जाएगा। हस्त नक्षत्र की वजह सौम्य नाम का शुभ योग और चित्रा नक्षत्र की वजह से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग बनेगा। इस दिन चंद्र कन्या में रहेगा और शाम को तुला में प्रवेश करेगा। मंगलवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी भी है। इस तिथि पर गणेशजी की पूजा और व्रत-उपवास करना चाहिए। मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भांबी से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रह सकता है मंगलवार, 2 मार्च का दिन…

मेषः

पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल करने में सक्षम रहेंगे।

नेगेटिव– आलस और मौज-मस्ती में ज्यादा समय व्यर्थ ना करें। कोई मनोवांछित काम पूरा होने से मन में सुकून और खुशी रहेगी। विरोधी पक्ष आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकता है, लेकिन आपका कुछ भी अहित नहीं हो पाएगा।

व्यवसाय– कारोबार में लक्ष्य को हासिल करने के लिए अभी बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। आपको इस मेहनत के बेहतरीन परिणाम भी हासिल होंगे। मशीनरी, स्टाफ आदि से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याएं उठ सकती हैं। इस समय सभी व्यवसायिक फैसले स्वयं ही लें।

लव– पारिवारिक और व्यवसायिक जीवन में तालमेल ना बनाने के कारण परिवार में हल्का-फुल्का मतभेद रह सकता है। प्रेम प्रसंगों में मजबूती आएगी।

स्वास्थ्य– बुरी आदतों और नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। इसका दुष्प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।

भाग्यशाली रंग– क्रीम

भाग्यशाली अंक– 3

वृषः

पॉजिटिव– आज कोई नई जानकारी अथवा समाचार मिल सकता है। बातचीत के माध्यम से आप अपने काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। मित्रों का साथ और सहयोग आपकी हिम्मत को और बढ़ाएगा।

नेगेटिव– आय के साधन बढ़ने के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे, इसलिए अभी से अपना बजट बनाकर चलेंगे तो उचित रहेगा। ध्यान रखें कि किसी कानूनी पचड़े में भी फंस सकते हैं। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन बिल्कुल भी ना करें।

व्यवसाय– कार्यक्षेत्र में आज काम की अधिकता रहेगी। कुछ नए प्रस्ताव मिलेंगे। लोगों के साथ मेलजोल बढ़ाना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखना अति आवश्यक है।

लव– घरेलू जीवन में एक के बाद एक परेशानियां आएंगी। लेकिन, स्थिति को संभालने का दायित्व आप पर ही रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे।

स्वास्थ्य– किसी प्रकार के तनाव की वजह से आत्मबल और ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। योगा और मेडिटेशन पर ध्यान दें।

भाग्यशाली रंग– नीला

भाग्यशाली अंक– 5

मिथुनः

पॉजिटिव– धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में आपका रुझान बढ़ने से आपकी सोच भी सकारात्मक और संतुलित रहेगी। इस समय वर्तमान ग्रह स्थिति आपको अद्भुत शक्ति प्रदान कर रही है। विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी।

नेगेटिव– फोन अथवा मित्रों के साथ घूमने-फिरने में अपना समय व्यर्थ ना करें। अपनी योजनाओं को तुरंत क्रियान्वित करें। किसी पड़ोसी के साथ कहासुनी होने जैसी स्थिति भी बन सकती हैं।

व्यवसाय– व्यवसायिक गतिविधियों में आज ज्यादा सुधार होने की संभावना नहीं है। इस समय अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाने का भी प्रयास करें। पब्लिक रिलेशन आपके लिए व्यवसाय संबंधी नए स्रोत उत्पन्न कर सकते हैं।

लव– कोई शुभ समाचार मिलने से पारिवारिक वातावरण खुशनुमा और सकारात्मक बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेगी।

स्वास्थ्य– सिर दर्द और तनाव का असर आपकी कार्य क्षमता पर पड़ सकता है। अपना उचित इलाज लें और तनाव के कारणों से दूर रहने का प्रयास करें।

भाग्यशाली रंग– बैंगनी

भाग्यशाली अंक– 3

कर्कः

पॉजिटिव– दोपहर बाद अप्रत्याशित लाभदायक स्थितियां बन रही है। आपके अंदर रिस्क लेने की भी प्रवृत्ति रहेगी, जो कि फायदेमंद साबित होगी। परिवार के किसी वरिष्ठ व्यक्ति द्वारा महत्वपूर्ण सलाह मिलेगी। समाज में भी आपका विशेष मान सम्मान बढ़ेगा।

नेगेटिव– कार्य क्षमता में कमी होने के कारण आप अपने कार्यों को उचित तरीके से प्रारूप नहीं दे पाएंगे। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। खर्चों की अधिकता रहेगी। लेकिन, साथ ही साथ आय के साधन भी प्रशस्त होंगे, इसलिए अधिक परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।

व्यवसाय– किसी नए काम को शुरू करने के लिए अभी उचित समय नहीं है। मार्केटिंग संबंधी कार्य में अपना ध्यान विशेष रूप से केंद्रित रखें। उचित आर्डर मिल सकते हैं, साथ ही रुकी हुई पेमेंट भी मिलने के पूरे आसार हैं। नौकरी पेशा लोगों को कोई विशेष अथॉरिटी मिल सकती हैं।

लव– दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आपकी भावुकता और मधुरता प्रेम संबंधों में और अधिक नजदीकियां बढ़ाएगी।

स्वास्थ्य– घुटनों और जोड़ों के दर्द जैसी कोई पुरानी समस्या बढ़ सकती है। गैस और बादी वाली चीजों का सेवन ना करें।

भाग्यशाली रंग– हरा

भाग्यशाली अंक– 8

सिंहः

पॉजिटिव– आपका स्वाभिमान और आत्मविश्वास आपकी उन्नति में बेहतरीन साबित होगा। परिवार की सुख सुविधाओं संबंधी वस्तुओं के लिए शॉपिंग आदि भी हो सकती है। विद्यार्थियों की पढ़ाई या करियर से संबंधित किसी समस्या का समाधान मिलने से तनाव मुक्त महसूस करेंगे।

नेगेटिव– अपने बजट का भी ध्यान रखना जरूरी है। इस समय आर्थिक कश्मकश जारी रहेगी। छोटी-छोटी बातों पर परेशान हो जाना आपका स्वभाव रहेगा। रिश्तेदारों के साथ संबंधों में खटास ना आने दें।

व्यवसाय– कार्यक्षेत्र में आप अपनी भरपूर मेहनत और क्षमता द्वारा अपना टारगेट हासिल कर लेंगे। लेकिन, कुछ चुनौतियां भी सामने आएंगी। अपनी कार्य क्षमता को साबित करने के लिए बहुत अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। ऑफिस में भी काम की अधिकता रहेगी।

लव– व्यवसायिक तनाव को परिवार की सुख-शांति पर हावी ना होने दें। प्रेम संबंधों को मधुर बनाने के लिए रिश्तों को समय देना जरूरी है।

स्वास्थ्य– स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ दिमागी काम अधिक करने की वजह से सिर में भारीपन और थकान रह सकती हैं।

भाग्यशाली रंग– लाल

भाग्यशाली अंक– 7

कन्याः

पॉजिटिव– आज आपका पूरा ध्यान निवेश संबंधी गतिविधियों पर केंद्रित रहेगा और काफी हद तक सफल भी होंगे। अचानक ही किसी घनिष्ठ व्यक्ति से मुलाकात से मन में प्रसन्नता रहेगी। संपत्ति संबंधी कोई विवाद शांतिपूर्ण तरीके से हल हो सकता है।

नेगेटिव– कोई दुखद समाचार मिलने से मन व्यथित रहेगा। व्यर्थ के खर्चे भी सामने आएंगे। इस समय अपने अंदर अहम की भावना ना आने दें। युवा वर्ग मौज-मस्ती और घूमने-फिरने में समय व्यर्थ ना करके अपनी शिक्षा और करियर पर ज्यादा ध्यान दें।

व्यवसाय– व्यापार में मंदी के बावजूद कुछ लाभदायक स्थितियां बनेंगी। समय उपलब्धियों वाला है। योजनाबद्ध तरीके से अपने कार्य को अंजाम दें। किसी कंपनी द्वारा आपको कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी भी मिल सकती है। ऑफिस में अपने पेपर्स और फाइलों को सुव्यवस्थित व कंप्लीट रखें।

लव– दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। किसी नन्हे मेहमान की किलकारी संबंधी शुभ सूचना भी मिल सकती हैं।

स्वास्थ्य– स्वास्थ्य में कुछ ना कुछ छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव रहेंगे। किसी गंभीर बात की आशंका नहीं है। फिर भी लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

भाग्यशाली रंग– नीला

भाग्यशाली अंक– 3

तुलाः

पॉजिटिव– आज आपका ध्यान भावी लक्ष्य की तरफ केंद्रित रहेगा। पिछले कुछ समय से रुके हुए व अटके हुए काम पूरे होंगे। लाभदायक जन संपर्क स्थापित होंगे। अगर कोई नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल है।

नेगेटिव– रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी अधिक भरोसा ना करें। दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखना जरूरी है। कोई योजना बनाने से पहले उस पर गंभीरता से विचार अवश्य कर लें। अन्यथा कुछ गलतियां हो सकती हैं।

व्यवसाय– कामकाज को लेकर की गई कोई नजदीकी यात्रा आपके उत्तम भविष्य का द्वार खोल देगी। कभी-कभी कुछ दिक्कतें आएंगी। लेकिन, आप समझदारी से समस्याओं का हल भी पा लेंगे। नौकरीपेशा लोग अपने कार्यों के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें।

लव– घर में सुख शांति का माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंगों को विवाह में बदलने के योग बने हुए हैं।

स्वास्थ्य– स्वास्थ्य ठीक रहेगा। थकान की वजह से थोड़ा मानसिक और शारीरिक तनाव महसूस कर सकते हैं।

भाग्यशाली रंग– ऑरेंज

भाग्यशाली अंक– 6

वृश्चिकः

पॉजिटिव– आज का ग्रह गोचर आपके लिए लाभदायक स्थितियां बना रहा है। आप कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे और आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात लाभदायक और सम्मानित रहेगी।

नेगेटिव– नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें, उनकी गलत सलाह आपको आपके लक्ष्य से भटका सकती हैं। घर के बुजुर्गों की सलाह और मार्गदर्शन की अवहेलना ना करें। कुछ समय बच्चों के साथ भी अवश्य व्यतीत करें।

व्यवसाय– इस समय व्यवसाय को बढ़ाने के लिए जनसंपर्क बहुत ही लाभदायक साबित होंगे। स्थान परिवर्तन की भी संभावना बन रही है। टैक्स, लोन आदि जैसे मामलों में उलझने बढ़ सकती है इसलिए इन गतिविधियों को आज स्थगित रखें।

लव– घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी। जिससे चहल-पहल भरा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।

स्वास्थ्य– आपको कई बार आगाह किया गया है कि गले से संबंधित किसी भी इंफेक्शन को गंभीरता से लें। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

भाग्यशाली रंग– केसरिया

भाग्यशाली अंक– 5

धनुः

पॉजिटिव– आज सपने साकार करने का दिन है। कठिन से कठिन कार्य में आप अपने दृढ़ निश्चय से पूरी करने की क्षमता रखेंगे। कहीं पूंजी निवेश करने की योजना बना रहे है तो तुरंत अमल कर दीजिए। घर संबंधी कार्यों में भी कुछ समय व्यतीत होगा।

नेगेटिव– कभी-कभी दूसरों की बातों में आकर अपना नुकसान कर सकते हैं, इसलिए खुद पर भरोसा रखें। आलस की वजह से किसी भी काम को टालने का प्रयास ना करें। दुविधा की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा।

व्यवसाय– व्यवसाय में पिछले कुछ समय से चले आ रहे उतार-चढ़ाव में ठहराव आएगा। लेकिन, कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत है। नौकरी पेशा लोगों को अगर नौकरी में बदलाव संबंधी अवसर मिले तो तुरंत ले लेना चाहिए।

लव– पारिवारिक माहौल बहुत ही सुकून भरा रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।

स्वास्थ्य– कब्ज और गैस की वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। अपने खानपान को बहुत अधिक संतुलित रखना जरूरी है।

भाग्यशाली रंग– सफेद

भाग्यशाली अंक– 1

मकरः

पॉजिटिव– आज आप आराम से परिवार के साथ दिन व्यतीत करने के मूड में रहेंगे। दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में बहुत ही अनुकूल रहेंगी। आपके काम सुचारू रूप से बनते जाएंगे। संतान संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

नेगेटिव– कभी-कभी आपका आत्म केंद्रित हो जाना और सिर्फ अपने बारे में सोचना नजदीकी संबंधियों के साथ कटुता ला सकता है। इस समय बाहरी व्यक्तियों पर अधिक विश्वास ना करें। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई से भटक कर व्यर्थ की गतिविधियों में लगेगा।

व्यवसाय– व्यवसायिक गतिविधियां अभी कुछ धीमी ही रहेंगी। इस समय अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है। पेमेंट कलेक्ट करने के लिए समय अनुकूल है। ऑफिस में अपने उच्चाधिकारियों के साथ संबंध उचित बनाकर रखें।

लव– पति-पत्नी का एक दूसरे के प्रति सहयोग घर की सुख-शांति को बनाकर रखेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय व्यतीत करना आपको अपने लक्ष्य से भटका सकता है।

स्वास्थ्य– स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लेकिन, बदलते वातावरण की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।

भाग्यशाली रंग– काला

भाग्यशाली अंक– 8

कुंभः

पॉजिटिव– आज कोई लाभदायक सूचना मिल सकती है। परिवार में कुछ समय से चल रही गलतफहमियां आपकी मध्यस्थता से हल हो जाएंगी। आर्थिक दृष्टि से भी समय अनुकूल है। युवा वर्ग अपने कैरियर संबंधी गतिविधियों को लेकर बहुत अधिक गंभीर रहेंगे।

नेगेटिव– आलस की वजह से काम को टालने का प्रयास ना करें। इस समय पैतृक संपत्ति से संबंधित भी किसी बात पर भाइयों से वाद-विवाद होने की आशंका बन रही है। हालांकि आप अपने उचित व्यवहार द्वारा परिस्थितियां संभाल लेंगे।

व्यवसाय– पारिवारिक व्यस्तता की वजह से अपने कार्यस्थल पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। लेकिन, फिर भी फोन द्वारा अधिकतर काम सुचारू रूप से संपन्न हो जाएंगे। नौकरी पेशा लोगों को अपना टारगेट पूरा करने से सुकून मिलेगा।

लव– पति-पत्नी के बीच सकारात्मक और सहयोगात्मक पूर्ण संबंध रहेंगे। परिवार के साथ लॉन्ग ड्राइव में जाने से सबका मन प्रफुल्लित रहेगा।

स्वास्थ्य– स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। लेकिन, घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती हैं।

भाग्यशाली रंग– हरा

भाग्यशाली अंक– 5

मीनः

पॉजिटिव– कोई पारिवारिक संबंधी वाद-विवाद निपटने से घर में सुकून और शांति भरा वातावरण बन जाएगा। इस समय आप कई तरह की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे और आपके रुके हुए काम सरलता से पूरे भी होते जाएंगे।

नेगेटिव– अपने खर्च पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। जल्दबाजी और अति उत्साह की वजह से बना बनाया काम बिगड़ सकता है। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें। इस समय कुछ भागदौड़01602 की भी स्थिति रहेगी।

व्यवसाय– पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में लाभदायक स्थिति बन रही है। अपना पूरा ध्यान मार्केटिंग और काम के प्रमोशन में लगाएं। और व्यापार में विस्तार संबंधी योजनाओं को गंभीरता से लें। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने ऑफिस की कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाने का प्रयास करें।

लव– दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम प्रसंगों में भी नजदीकियां आने से मन प्रफुल्लित रहेगा।

स्वास्थ्य– मौसमी बीमारियों से सतर्क रहें। स्किन संबंधी किसी प्रकार की इन्फेक्शन होने की आशंका है।

भाग्यशाली रंग– बादामी

भाग्यशाली अंक– 7

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *